पुनहाना कृष्ण आर्य

कांग्रेस सोशल मीडिया के हरियाणा के पूर्व अध्यक्ष तथा पुनहाना निवासी पंकज खरबंदा को कांग्रेस पार्टी द्वारा आईटी सेल का राष्ट्रीय को- कोऑर्डिनेटर बनाए जाने से पुनहाना शहरवासियों में भारी खुशी का माहौल है। पंकज खरबंदा को मिली जिम्मेदारी पर शहर वासियों ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी तथा आईटी सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहन गुप्ता का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। वही पंकज खरबंदा ने कहा कि वह पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी को पूरी मेहनत व ईमानदारी से निर्वहन करेंगे और दिन रात मेहनत कर पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए कार्य करेंगे।

पंकज खरबंदा ने कहा कि वह मेवात क्षेत्र के पुनहाना शहर से ताल्लुक रखते हैं। प्रदेश के सबसे पिछड़े जिले से ताल्लुक होने के बावजूद भी पार्टी द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है। वे पार्टी के फैसले का पूरा मान सम्मान रखते हुए दिन रात एक कर पार्टी की गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए जी-जान से कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि आज देश में प्रदेश की जनता कांग्रेस की नीतियों को याद कर भाजपा को कोस रही है। भाजपा में पूंजीपतियों का प्रभुत्व है। भाजपा राज में गरीब, किसान, मजदूर सभी वर्ग दुखी हैं। ऐसे में आने वाले विधानसभा व लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी फिर से सत्ता में आएगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा अपने खिसकते जनाधार को देखकर धनबल का इस्तेमाल कर कांग्रेस के विधायकों को तोड़ने में जुटी हुई है। परंतु कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा के सामने चट्टान की तरह मजबूत होकर खड़े हैं और किसी भी सूरत में भाजपा के इन हथकंडो व मंसूबों को कामयाब नहीं होने देंगे। इस अवसर पर पंकज खरबंदा के पुनहाना निवास पर उनके समर्थकों ने परिजनों को मिठाई खिलाकर पार्टी नेताओं का धन्यवाद किया।

error: Content is protected !!