सोहना! बाबू सिंगला.

सोहना कस्बा कोरोना महामारी के चलते 28 जुलाई तक पूर्ण रूप से बंद रहेगा| बंद के दौरान केवल आवश्यक वस्तुएं जैसे दवाई, सब्जी, दूध आदि की बिक्री ही की जा सकेगी| लोगों की आवजाही पर पूर्ण रूप से पाबन्दी होगी| कस्बे के अंदरूनी हिस्से को पोरी तरह सील कर दिया गया है| जबकि बाहरी हिस्से में यह आदेश लागू नही होंगे|

यह निर्णय जिला प्रशासन ने बुधवार को लिखित रूप में जारी कर दिए हैं| जिसको स्थानीय प्रशासन ने गुरुवार से अमलीजामा पहनना आरंभ कर दिया है| जिसकी जानकारी देते हुए सोहना एसडीएम चिनार चहल ने बताया कि सोहना कस्बे में गृहमंत्रालय द्वारा नयी गाइडलाइन जारी करके सम्पूर्ण कस्बे को एलओआर घोषित किया हुआ है जो रेड जोन के समान है| जिसके तहत सभी प्रकार की आवाजाही पर पूर्ण रूप से पाबन्दी होगी| कमर्शियल गतिविधियाँ भी बंद रहेगी| केवल मात्र आवश्यक वस्तुओं की बिक्री ही की जा सकेगी|

उक्त निर्णय जिला प्रशासन द्वारा सोहना कस्बे में दिनों-दिन बढ़ रहे कोरोना महामारी के मरीजों की संख्या में वृद्धि होने पर लिया गया है| कस्बे में कई स्थानों को कन्टेनमेंट ज़ोन भी घोषित किया गया है| ऐसे स्थानों को बैरिकेटिंग लगाकर सील कर दिया गया है| कस्बे के अंदरूनी हिस्से के मुख्य मार्गों को सील लगा दी गई है जहाँ पर पुलिस जवानों को नियुक्त किया गया है|

एसडीएम ने यह भी बताया कि यह निर्णय 28 जुलाई तक लागू रहेगा अगर मरीजों की संख्या में कमी आई तो धीरे-धीरे बाज़ारों को खोला जायेगा| उन्होंने कन्टेनमेंट ज़ोन एरिया में दो बार सैनीटाईज कराने के भी आदेश कर्मचारियों को दिए हैं| उन्होंने सभी नागरिकों को घरों के अंदर रहने की अपील की है तथा मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को कहा है|