चर्चा है कि सोहना कस्बे के जल्द ही लॉकडाउन किया जायेगा

सोहना! बाबू सिंगला. सोहना कस्बा जल्द ही लॉकडाउन होगा जिसके लिए स्थानीय प्रशासन ने तैयारियाँ आरंभ कर दी है| प्रशासन ने कस्बे के मुख्य मार्गों को पूर्ण रूप से सील कर दिया है ताकि लोगों व वाहनों की आवाजाही न हो सके| हालाँकि खबर लिखे जाने तक अधिकारिक पुष्टि नही हो सकी है किन्तु सूत्र बताते हैं कि उक्त लॉकडाउन अनिश्चितकालीन होगा| जिसमे केवल मात्र आवश्यक वस्तुओं की बिक्री ही हो सकेगी|

सोहना कस्बे में बीते दस दिनों के अंतराल में कोरोना बीमारी के मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि होने से जहाँ नागरिक सकते में हैं वहीँ जिला व स्थानीय प्रशासन के भी होश उड़ने लगे हैं| कस्बे में अधिकारिक रूप से 100 से भी ज्यादा कोरोना मरीज मिले हैं| प्रशासन ने मरीजों के मिलने पर ऐसे इलाकों को बैरिकेटिंग लगाकर सील कर डाला है| वहीँ मरीजों के बढ़ने से प्रशासन भी सख्त कदम उठाने की तैयारी में जुट गया है| चर्चा है कि सोहना कस्बे के जल्द ही लॉकडाउन किया जायेगा| लॉकडाउन होने से बाज़ारों को पूर्ण रूप से बंद करने के आदेश होंगे| केवल मात्र आवश्यक वस्तुओं की बिक्री ही हो सकेगी| जिसके लिए दो बजे तक का समय निर्धारित किये जाने की सम्भावना है|

वहीँ स्थानीय प्रशासन ने सक्रियता दिखाते हुए कस्बे के मुख्य मार्गों नंगली रोड, तावडू रोड, चुंगी नंबर-1 आदि को सील कर दिया है ताकि आवाजाही पर अंकुश लग सके| उक्त लॉकडाउन होने की चर्चा की खबर लिखे जाने तक अधिकारिक पुष्टि नही हो सकी है| किन्तु स्थानीय नागरिकों ने चर्चाओं के कारण खाने-पीने की वस्तुओं की खरीदारी शुरू कर दी है ताकि किसी प्रकार की भी परेशानी न हो सके|

You May Have Missed

error: Content is protected !!