पाच वर्ष का समय बीतने के बाद भी स्व. कमल डांग को न्याय नही मिल पाया : हेमंत शर्मा

 दिनांक 15.07.2020 को हरियाणा  ऑटों चालक संघ सम्बन्धित भारतीय मजदूर संघ की ओर से आज के ही दिन 2015 में एमजी रोड़ पर हुए गोली कांड में बेकसूर ऑटों चालक स्व. कमल डांग की गोली लगने के कारण मृत्यु हो गई थी, जिसकी पुण्यतिथी पर आज उन्हे समस्त ऑटों चालको की ओर से प्रदेश अध्यक्ष  हेमंत शर्मा एवं महामंत्री योगेश शर्मा ने श्रद्वासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष  हेमंत शर्मा ने कहा कि आज पाच वर्ष का समय बीतने के बाद भी हमारे अजीज साथी स्व. कमल डांग को न्याय नही मिल पाया है। प्रदेश महामंत्री योगेश शर्मा ने कहा कि स्व. कमल अपने परिवार का पालन पोषण करने वाला अकेला व्यक्ति था, अब उसके पीछे उसकी अकेली माता जी है, जो बडी हिम्मत के साथ बच्चों को शिक्षा देकर अपना जीवन यापन कर रही है।

योगेश शर्मा ने आदरणीय न्यायलय से अनुरोध किया कि इस केस के दोषी लोगों को सख्त से सजा दी जाएं ताकि स्व. कमल डांग को न्याय मिल सकें। इस अवसर पर युनियन के सभी पदाधिकारियों ने हरियाणा के समस्त ऑटों चालको की ओर से स्व. कमल डांग को नमन किया।

You May Have Missed

error: Content is protected !!