सोहना! बाबू सिंगला, दो सरकारी विभागों की आपसी तनातनी के चलते नागरिक गंदगी में जीने को मजबूर हैं| गन्दा व दूषित पानी सीवर ओवरफ्लो होने से सड़कों पर खुले रूप में बह रहा है| जिससे इस भीषण गर्मी में भयंकर बीमारी फैलने की सम्भावना इसके अलावा सीवर का कवर भी टूटा पड़ा है जिससे बड़ी दुर्घटना होने की सम्भावना है| वहीँ नगरपरिषद व पब्लिक हेल्थ विभाग आपसी तनातनी के चलते एक दुसरे पर ठीकरा फोड़ रहे हैं| दोनों ही विभागों ने समस्या का हल करने से हाथ खड़े कर दिए हैं| उक्त मामले को एक समाजसेविका ने ट्विटर पर भी पोस्ट किया है किन्तु फिर भी प्रशासन ने समस्या को हल करने की सुध नही ली है जिसके चलते नागरिकों में सरकार व प्रशासन के खिलाफ रोष व गुस्सा पनप रहा है| लोगों में उक्त समस्या का समाधान शीघ्र कराए जाने को कहा है|

कस्बे के वार्ड नंबर-5 शिव कॉलोनी के समीप प्रेम हॉस्पिटल के पास वाली गली में कई दिनों से मेन हौल ठप हो जाने के कारण गन्दा व दूषित पानी सड़कों पर बह रहा है| लोग गंदे में से ही गुजरने को मजबूर है| इसके अलावा मेन हौल का ढक्कन भी टूटा पड़ा है| जिसमे बुधवार को एक बच्चा अचानक गिर जाने से बाल-बाल बच गया था| उक्त समस्या रोज-मर्रा की बनी हुई है| गन्दा पानी खड़ा होने से मच्छर व मक्खी पैदा होने लगे हैं जिससे बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है| लोग कई बार उक्त समस्या का समाधान किये जाने की गुहार लगा चुके है किन्तु समस्या जस-की-तस बनी हुई है|

एक-दूसरे पर फोड़ रहे ठीकरा

समस्या को हल कराने की बजाए नगरपरिषद व पब्लिक हेल्थ विभाग एक दूसरे पर ठीकरा फोड़ने में लगे हैं| दोनों ही विभाग कार्य करने को तैयार नही है जिससे समस्या का हल होने की बजाए उलझती ही जा रही है|

ट्विटर पर किया पोस्ट

कस्बे की समाजसेविका व भाजपा मंडल प्रधान भारती जैन ने उक्त समस्या को ट्विटर पर पोस्ट करते हुए प्रधानमंत्री भारत सरकार, मुख्यमंत्री हरियाणा, मन्त्री अनिल विज आदि के अलावा प्रशासन के अधकारियों को अवगत कराया है किन्तु फिर भी समस्या हल नही हो सकी है|

error: Content is protected !!