पंचकूला,29 जून। हरियाणा महिला कांग्रेस की ओर से गरिमा प्रोजेक्ट के तहत आज पंचकूला के गांव चौंकी में सेनेटिरी नैपकिन किट बांटे गये।

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मा देव की ओर से चलाये गये इस  प्रोजेक्ट  के तहत  एवं  हरियाणा प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष कुमारी शैलजा के दिशा निर्देश में राज्य की कार्यकारी अध्यक्ष सुधा भारद्वाज की ओर से यह कार्यक्रम प्रदेश भर में चलाया जा रहा है।

आज सुधा भारद्वाज ने पंचकूला जिला की अध्यक्ष सुष्मा खन्ना व जिला महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर गांव चौंकी में महिलाओं को 500  किट बांटे व उन्हें अपनी शरीरिक स्वच्छता के प्रति जागरुक किया। भारी संख्या में आई महिलाओं को नेपकिन किट देने के साथ साथ उन्हें अपनी स्वछता रखने के लिए भी प्रण दिलवाया गया। इस अवसर पर सुधा भारद्धाज ने कहा कि हरियाणा महिला कांग्रेस की ओर से जून माह में पुरे देश भर में हर छोटी बड़ी जगह पर 25 लाख महिलाओं को नैपकिन किट बांटने का लक्ष्य रखा गया है तथा इसके साथ ही महिलाओं को उनके स्वास्थ के प्रति और जागरूक करना खासकर उन बस्तियों और जरुरतमंद महिलाओं के बीच जाकर जो अपने बारे में सोच ही नहीं पाती,यह काम किया जाएगा।

प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा महिला कांग्रेस प्रदेश की महिलाओं को ये संदेश दे रही है कि कोरोना जैसी मुश्किल घड़ी में भी वो सामाजिक दूरी बनाए रखें तथा अपने हाईजीन का ख्याल रखें। उन्होंने कहा  कि हरियाणा भर में विभिन्न जिलों में यह काम जोर शोर से चल रहा है तथा वे स्वयं विभिन्न जिलों में जाकर यह काम करवा रही हैं।

error: Content is protected !!