– सैनिटाइजर – मास्क वितरण प्रोग्राम के तहत भवन निर्माण में लगे मजदूरों को बांटे मास्क – सैनिटाइजर  

 गुरुग्राम। भाजपा के वरिष्ठ नेता जीएल शर्मा ने पार्टी के मास्क और सैनिटाइजर वितरण कार्यक्रम के तहत सोमवार को शहर के विभिन्न हिस्सों में जाकर भवन निर्माण में लगे मजदूरों को मास्क और सैनिटाइजर बांटे। उनके साथ पार्टी की गुरुग्राम इकाई के अर्जुन मंडल अध्यक्ष महेश वशिष्ठ तथा सरस्वती मंडल अध्यक्ष सज्जन सिंह भी रहे।

शारीरिक दूरी और दूसरी विशेष सावधानियों का पालन करते हुए शर्मा और उनके साथियों ने मजदूरों के बीच जाकर अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई। जीएल शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने कोरोना के संक्रमण से लड़ने  तथा आम आदमी को इससे सुरक्षित रखने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इन्हीं कदमों के बीच मास्क और सैनिटाइजर का वितरण किया जा रहा है। पूरे प्रदेश में भाजपा पदाधिकारी इस काम में जुटे हुए हैं।

जीएल शर्मा ने कहा कि कोरोना से बचाव का सबसे कारगर उपाय शारीरिक दूरी बनाने के साथ ही मास्क और सैनिटाइजर का लगातार इस्तेमाल है। इसलिए घरों से बाहर निकलते समय मास्क जरूर लगाएं तथा अपने हाथों को सैनिटाइजर लगाएं। इससे किसी हद तक हम कोरोना के प्रकोप से बच सकते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के लाखों करोड़ों कार्यकर्ता कोरोना काल में आम जन की विभिन्न तरह से मदद और सेवा में दिन रात जुटे हैं। इसी सेवाभाव और मदद को आगे बढ़ाते हुए पार्टी ने तीन दिवसीय मास्क और सैनिटाइजर के वितरण का कार्यक्रम बनाया है, जो शनिवार से आरंभ हुआ था। इस कार्यक्रम के दौरान बीस लाख सैनिटाइजर तथा दस लाख मास्क बांटे गए हैं।

उन्होंने कहा कि हालांकि पार्टी की ओर से तीन दिन का वितरण कार्यक्रम तय किया गया था, लेकिन अब भी जो जरूरतमंद नजर आएगा उसे मास्क और सैनिटाइजर दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से सरकार की ओर से जारी दिशा निर्देशों का पालन करने की भी अपील की।

error: Content is protected !!