वायु प्रदूषण पूरे विश्व के रास्ते में एक बहुत बड़ी चुनौती

अशोक कुमार कौशिक

नारनौल। मनुष्य को जीवन में पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने चाहिए और उनकी देखभाल भी करनी चाहिए। उक्त बातें प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव ने शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में नारनौल रेवाड़ी रोड़ पर स्थित वन विभाग के विश्राम गृह में मोलसरी का पेड़ लगाने के उपरांत कहीं। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में यातायात व अन्य संसाधनों से बढ़ रहे प्रदूषण को हम पेड़ पौधे लगाकर ही खत्म कर सकते हैं। मनुष्य के जीवन में शुद्ध हवा का होना बहुत जरूरी है और शुद्ध हवा हमें तभी मिल पाएगी जब हम अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाएंगे।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण को सुधारने के लिए यह विश्व पर्यावरण दिवस बहुत महत्वपूर्ण है। इस दिवस पर हमें अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने के लिए एक दूसरे को प्रेरित करना चाहिए। वायु प्रदूषण पूरे विश्व के रास्ते में एक बहुत बड़ी चुनौती है उस चुनौती को सब लोगों के सहयोग से पेड़ पौधे लगाकर मिटाया जा सकता है। श्री यादव ने कहा कि लोगों में पर्यावरण जागरूकता को जगाने के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा संचालित विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है  यह दुनिया का सबसे बड़ा वार्षिक आयोजन है। इसका मुख्य उद्देश हमारी प्रकृति की रक्षा के लिए जागरूकता बढ़ाना और दिन प्रतिदिन बढ़ रहे विभिन्न पर्यावरणीय मुद्दों को देखना है।

उन्होंने बताया कि वर्ष 1972 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा मानव पर्यावरण विषय पर संयुक्त राष्ट्र महासभा का आयोजन किया था इसी चर्चा के दौरान विश्व पर्यावरण दिवस का सुझाव भी दिया गया और उसके 2 साल बाद 5 जून 1976 से इसे मनाना भी शुरू कर दिया गया। इस मौके पर दीपक कुमार आई एफएस, रोहताश चेयमैन,सुरेश कुमार, रजनेश कुमार, चन्द्रगुप्त, नफेसिंह, केवल कुमार व अधिकारी भी मौजूद थे।

error: Content is protected !!