विधायक बोले, सैनिकों की बदौलत हमारा देश है सुरक्षित

गुरुग्राम। गुरुग्राम के विधायक सुधीर सिंगला ने गांव दमदमा में शहीद लांस नायक राज सिंह खटाना को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने उनके शौर्य को सेल्यूट किया। परिवार को भी विधायक ने सांत्वना दी।

विधायक सुधीर सिंगला ने शहीद राज सिंह खटाना को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि शहीद राज ङ्क्षसह जैसे सैनिकों की बदौलत ही आज हमारा देश सुरक्षित है। हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। सीमा पर जवान खेत में किसान हमारे देश की एक तरह से संस्कृति है। यह हमारे देश की संस्कृति ही है कि जय जवान-जय किसान का नारा हम लगाते हैं। जवानों और किसानों के अपने इस देश में हम भिन्न-भिन्न बोली, संस्कृति होने के बाद ही सब एक हैं। उन्होंने कहा कि वैसे तो पूरे हरियाणा से देश की सेना में सैनिकों की अच्छी-खासी संख्या है, लेकिन अहीरवाल सैनिकों की खान है।

इस मौके पर दमदमा गांव के सरपंच स्वराज, पार्षद विजय खटाना, राजू चेयरमैन, नाहरपुर रूपा के सरपंच धर्मवीर डागर, धर्मवीर दायमा, सुखबीर खटाना चेयरमैन, रजनीश अग्रवाल एडवोकेट, रमेश अम्बावता (एएसजी), सुभाष बंसल, विजय गुप्ता व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। श्रद्धांजलि सभा में भी सोशल डिस्टेंस का खास ख्याल रखा गया।    

error: Content is protected !!