हांसी ,20 मई । मनमोहन शर्मा  
कोविड-19 के चलते लागू लॉकडाउन को सफल बनाने में पुलिस प्रशासन लगा हुआ है। पिछले लगभग  दो महीनों से लागू लॉकडाउन में बेहतरीन कार्य करने करने पर हांसी जिला पुलिस के पुलिस अधीक्षक  श्री लोकेंद्र सिंह को शहर की सामाजिक संस्थाओं व,  व्यापार मंडल  ने सम्मानित किया। इस मौके पर एसडीएम डॉ जितेंद्र सिंह, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यायल श्री राजबीर सिंह , उप पुलिस अधीक्षक श्री रोहतास सिंह , उप पुलिस अधीक्षक श्री धर्मबीर सिंह , प्रबन्धक अफसर थाना शहर जसबीर सिंह ,सदर प्रबन्धक  नवल सिंह ,महिला प्रबन्धक निर्मला देवी ,नारनोद प्रबन्धक दलबीर सिंह ,बास प्रबन्धक विजेंद्र सिंह ,यातायात प्रबन्धक विजय तंवर ,व अनाज मंडी चौकी इंचार्ज भान सिंह , को भी सम्मानित किया गया। 

 श्री लोकेंद्र सिंह ने कहा कि लॉकडाउन को सफल बनाने में हांसी शहर की सामाजिक संस्थाओं व जनता से भी पूरा सहयोग मिला है। उन्होंने कहा कि जनता को भी कोरोना वायरस से बचने के लिए प्रशासन द्वारा जारी हिदायतों की पालना करना बहुत जरूरी हैं 

पुलिस अधीक्षक  ने कहा कि जनता का सहयोग मिलने पर ही पुलिस प्रशासन लॉ एंड आर्डर को बेहतर तरीके से संभालने में सक्षम होता है। उन्होंने सम्मानित करने वाले शहर की सामाजिक संस्थाओं का आभार व्यक्ति किया।  ओर कहा कि आप सभी सोशल डिस्टन्स रखे सेनेटाइजर का प्रयोग करे मास्क लगा के रखे  

 इस अवसर पर सर्व व्यापार मंडल प्रधान बजरंग बन्सल , रामावतार अनाज मंडी प्रधान प्रीतम जैन जैन सभा प्रधान रवि गोयल ,वेदप्रकाश नगूरां वाले भी उपस्थित थे

error: Content is protected !!