संविधान हमें हमारे अधिकारों की गारंटी देता है: पंकज डावर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

-कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं ने मनाया संविधान दिवस

-जिला अदालत परिसर में लगी बाबा साहेब की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

-संविधान दिवस पर बाबा साहेब को जिला अध्यक्ष पंकज डावर के नेतृत्व में किया गया नमन

गुडग़ांव। जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर के नेतृत्व में कांग्रेस के नेताओं, कार्यकर्ताओं ने बुधवार को संविधान दिवस पर बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर की अदालत परिसर में लगी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। सभी ने उन्हें नमन करते हुए उनके द्वारा संविधान में देश के अंतिम व्यक्ति तक को दिए गए अधिकारों को सराहा। इस दौरान संगठन से जुड़े काफी संख्या में वकील भी मौजूद रहे।

जिला अध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर ने कहा कि 6 जनवरी, 1950 को भारत ने दुनिया का सबसे लंबा लिखित संविधान अपनाया था। इसकी प्रस्तावना सभी के लिए न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व सुनिश्चित करती है। उन्होंने कहा कि संविधान हमारे महत्वपूर्ण अधिकारों की गारंटी देता है, जिसमें समानता का अधिकार, स्वतंत्रता का अधिकार, शोषण के विरुद्ध अधिकार और किसी भी धर्म को मानने का अधिकार शामिल है। अधिकारों के साथ कर्तव्य भी जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि हमें राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करना चाहिए और एकता के लिए काम करना चाहिए। संविधान धर्मनिरपेक्ष है। इसमें प्रत्येक धर्म का सम्मान किया जाता है। उन्होंने कहा कि डॉ. बी.आर. अंबेडकर और अन्य के द्वारा लिखित संविधान हमारे देश का सर्वोच्च कानून है। यह हमारी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा करता है। समानता सुनिश्चित करता है और सरकार के कार्यों का मार्गदर्शन करता है। हमारा संविधान हमें जिम्मेदार नागरिक बनाता है।

पंकज डावर ने कहा कि संविधान लोकतंत्र की आत्मा होने के साथ-साथ भारत की एकता व प्रगति का मूल आधार है। संविधान दिवस पर भारतीय संविधान के शिल्पी बाबासाहेब अंबेडकर व सभी महापुरुषों को नमन है, जिन्होंने संविधान की रचना करके देश के हर व्यक्ति को अधिकार देने का काम किया है।

जिला अध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर ने कहा कि संविधान न केवल हमारी सरकार की शक्तियों को रेखांकित करता है, बल्कि नागरिकों के मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों की भी रक्षा करता है। इसकी जड़ें गहरी हैं। इस अवसर पर नवीन शर्मा एडवोकेट,सूबे सिंह यादव एडवोकेट,आशीष वशिष्ठ एडवोकेट, दीप यादव एडवोकेट, सुनील जोगपाल एडवोकेट, सुमन सहरावत एडवोकेट, करण सिंह राव एडवोकेट,कर्मवीर यादव एडवोकेट, धर्मबीर कटारिया एडवोकेट,नरेश चौहान एडवोकेट,करण सिंह लोहिया,राज कुमार जिला अध्यक्ष एससी सैल, सीमा हुड्डा, हरकेश प्रधान, राजीव यादव, सतवंती नेहरा, मनोज आहुजा, पंकज शर्मा,जगदीश यादव, रमाकांत शर्मा, दीपक सोनी, ललित हसीजा, रविंद्र तिगरा, कुलदीप बडग़ुज्जर,राकेश तंवर,रविंद्र तंवर, सतीश शर्मा,ओमप्रकाश खरेरा आदि मौजूद रहे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें