सेक्टर-48 में सुबह 11 बजे कार्यक्रम, जिला प्रशासन और पुलिस की तैयारियां पूरी — उद्योग व ई- मोबिलिटी को मिलेगा बड़ा बढ़ावा
गुरुग्राम। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी कल गुरुग्राम में सेक्टर-48 स्थित टेस्ला सेंटर का विधिवत उद्घाटन करेंगे। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे आयोजित होगा। उद्घाटन समारोह को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने व्यापक तैयारियां कर ली हैं। सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार किया जा रहा है।
टेस्ला सेंटर की शुरुआत गुरुग्राम के औद्योगिक परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे न केवल प्रदेश में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को नई गति मिलेगी बल्कि अत्याधुनिक तकनीक, निवेश और रोजगार के अवसर भी बढ़ने की उम्मीद है। उद्योग विशेषज्ञों का मानना है कि इससे गुरुग्राम का वैश्विक ऑटो हब के रूप में दबदबा और मजबूत होगा।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है और उद्योग जगत इसे हरियाणा के भविष्य के लिए एक सकारात्मक पहल के रूप में देख रहा है।









