एम. एम. इंटरनेशनल स्कूल, हांसी की छात्रा सानवी को “शौर्य शक्ति सम्मान” से नवाजा गया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

हांसी, 18 मार्च: हांसी के एम. एम. इंटरनेशनल स्कूल की आठवीं कक्षा की छात्रा सानवी को “सृजनाभिनंदनम् 3” अलंकरण उत्सव 2025 में “शौर्य शक्ति सम्मान” से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धियों के लिए प्रदान किया गया

दिल्ली में हुआ भव्य सम्मान समारोह

साहित्य, सिनेमा, कला और रंगमंच को समर्पित यह उत्सव गांधी शांति प्रतिष्ठान, नई दिल्ली में आयोजित किया गया। सानवी को यह सम्मान डॉ. संजीव पटजोशी (आई.पी.एस., डी.जी.पी.), डॉ. दीपक पांडेय (सहायक निदेशक, केंद्रीय हिंदी निदेशालय शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार) की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदान किया गया।

इस अवसर पर प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. घमंडीलाल अग्रवाल, प्रो. सुधा उपाध्याय और डॉ. हरि सिंह पाल सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

सानवी की उपलब्धियां

  • कम उम्र में एशिया और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराना
  • विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धियां हासिल करना
  • पिछले स्वतंत्रता दिवस पर जिला प्रशासन हिसार द्वारा कृषि मंत्री जे.पी. दलाल के हाथों सम्मान प्राप्त करना

समाज और विद्यालय में खुशी की लहर

सानवी की इस उपलब्धि से स्कूल प्रशासन, परिवार और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। स्कूल के शिक्षकों, अभिभावकों और गणमान्य नागरिकों ने सानवी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं

???? सानवी की यह सफलता न केवल उनके स्कूल बल्कि पूरे हरियाणा के लिए गर्व का विषय है।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!