जोन-6 की टीम ने टाटा मोटर्स के पास लंबे समय से बने कचरा संवेदनशील स्थल को किया रिमूव, संयुक्त आयुक्त रविंद्र मलिक और पार्षद सोनिया यादव की मौजूदगी में चला विशेष स्वच्छता अभियान

गुरुग्राम, 18 सितम्बर। नगर निगम गुरुग्राम द्वारा ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत शहर को स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त बनाने की दिशा में लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जोन-6 के वार्ड-21 में टाटा मोटर्स के पास लंबे समय से बने एक प्रमुख गार्बेज वल्नरेबल पॉइंट (जीवीपी) को रिमूव किया गया।
इस अवसर पर नगर निगम गुरुग्राम के संयुक्त आयुक्त रविंद्र मलिक, वार्ड-21 की पार्षद सोनिया यादव, एमसीजी के अधिकारीगण, स्वच्छता सैनिकों तथा स्थानीय नागरिकों की मौजूदगी में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।
टाटा मोटर्स के पास स्थित यह स्थान लंबे समय से खुले में कचरा डाले जाने के कारण कचरा संवेदनशील स्थल (जीवीपी) के रूप में चिन्हित था। यहां लगातार कचरा जमा होने से आसपास के क्षेत्र की स्वच्छता एवं सौंदर्य प्रभावित हो रहा था। ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत एमसीजी की टीम ने मौके पर पहुंचकर जमा कचरे को हटाया और स्थल की सफाई की। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र को व्यवस्थित एवं स्वच्छ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।
अभियान के दौरान स्थानीय नागरिकों से अपील की गई कि वे खुले में कचरा न डालें और अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ बनाए रखने में नगर निगम का सहयोग करें। जीवीपी को हटाने के साथ-साथ यह भी जरूरी है कि भविष्य में इस स्थान पर दोबारा कचरा न डाला जाए।
एमसीजी की ओर से नागरिकों से आग्रह किया गया कि कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें, गीले एवं सूखे कचरे को अलग रखें और स्वच्छता व्यवस्था में सहयोग करें।
एमसीजी का उद्देश्य केवल कचरा हटाना ही नहीं, बल्कि नागरिकों में स्वच्छता के प्रति स्थायी जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी है। वार्ड स्तर पर जीवीपी हटाने जैसे अभियानों में नगर निगम की टीम और नागरिकों की संयुक्त भागीदारी से स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है।








