गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर विधायक मुकेश शर्मा ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर कार्यकर्ताओं, यात्रियों और नागरिकों ने की दीर्घायु की कामना

गुरुग्राम, 18 सितम्बर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित किया गया। गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ दीया जलाकर प्रधानमंत्री के प्रति स्नेह, आशीर्वाद और विश्वास व्यक्त किया।

विधायक मुकेश शर्मा ने कहा कि यह दीया विकसित भारत के संकल्प, राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों की यात्रा के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक है। उन्होंने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर राष्ट्रसेवा की कामना की।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भारत विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। देश की प्रगति, जनकल्याण और विकसित भारत को समर्पित उनकी यात्रा प्रत्येक नागरिक को प्रेरणा देती है।

यात्रियों ने भी जलाए दीये

कार्यक्रम में रेलवे स्टेशन पर उपस्थित यात्रियों और नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने दीये प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

इस अवसर पर पार्षद सुरेखा चौहान, भाजपा नेता विकास स्वामी सहित अनेक नागरिक और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।

दीये की रोशनी में वादों का हिसाब भी

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाना सम्मान और सद्भाव का प्रतीक है। इसी रोशनी में गुरुग्राम की जनता विधायक मुकेश शर्मा द्वारा चुनाव के समय 100 दिन में समस्याओं के समाधान के लिए दिए गए भरोसे को भी याद कर रही है। उम्मीद है कि टूटी सड़कें, जलभराव, कूड़ा, यातायात और बदहाल नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं भी शीघ्र दूर होंगी। जनता समारोहों के साथ किए गए कार्यों का हिसाब और शेष समस्याओं के समाधान की स्पष्ट समयसीमा भी चाहती है।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!