यूपीआई पेमेंट पर टैक्स लगाने का दुष्यंत चौटाला ने किया जोरदार विरोध

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दुष्यंत चौटाला का सीएम से सीधा सवाल

जींद मेडिकल कॉलेज के निर्माण के दो साल बाद भी क्यों नहीं शुरू हुई ओपीडी ?  

चंडीगढ़, 17 सितंबर। हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि इस बार कमजोर मानसून के कारण फसलें अगेती है इसलिए मंडियों की तरफ बाजरा आना शुरू हो गया है और कुरुक्षेत्र, अंबाला, करनाल, यमुनानगर सहित अनेक जिलों के किसान धान की खरीद जल्द शुरू करने की मांग कर रहे है। ऐसे में केंद्र और राज्य सरकार को तुरंत मंडियों में बाजरे और धान की खरीद की व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए। दुष्यंत चौटाला ने मांग करते हुए कहा कि एक अक्टूबर की बजाय 20 सितंबर से धान और बाजरे की खरीद शुरू की जाए। वे वीरवार को जींद जिले के दौरे के दौरान प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। दुष्यंत चौटाला ने ये भी कहा कि कम मानसून के बावजूद प्रदेश का रोड नेटवर्क कमजोर है, जो कि सड़क विकास कार्यों में गड़बड़ी को दर्शाता है। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अगर समय रहते सरकार ने सड़कों का सुधार नहीं किया तो आने वाले धुंध के समय में टूटी-फूटी सड़कों पर लोगों की जान का जोखिम बढ़ेगा।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आज भाजपा सरकार दोहरी महंगाई की मार से आम लोगों को त्रस्त करके दीये जलाने में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि सरपंचों पर 50-50 दीये बांटकर दिये जलाने का दबाव सरकार बना रही है। अगर सरकार को असलियत में लोगों के घरों में दीये जलाने थे तो पेट्रोल-डीजल, घरेलू गैस के दामों में कटौती करनी थी। पूर्व डिप्टी सीेएम ने यूपीआई पेमेंट पर लगाए गए टैक्ट का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि भाजपा सरकार डिजिटल पेमेंट पर नया कानून बनाकर आम आदमी की जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ा रही है और नए-नए टैक्स लगाकर अपना खजाना भरने में लगी हुई है।

पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से सीधा सवाल करते हुए कहा कि जींद मेडिकल कॉलेज दो साल पहले बनकर तैयार हो चुका है, लेकिन हैरानी की बात है कि आज तक न तो यहां पानी की व्यवस्था की गई है और न ही ओपीडी सेवाएं आरंभ की गई, जो कि सरकार की विफलता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि जींद जिला आज मेडिकल व्यवस्था से त्रस्त है, क्योंकि यहां सरकारी अस्पताल, पीएचसी-सीएचसी में मेडिकल स्टाफ की भारी कमी है। खराब मेडिकल व्यवस्था के चलते स्थानीय लोगों को उपचार के लिए हिसार, पानीपत, रोहतक, करनाल जैसे जिलों की तरफ मजबूरन रूख करना पड़ रहा है। दुष्यंत चौटाला ने सीएम से मांग करते हुए कहा कि जींद मेडिकल कॉलेज में जल्द ओपीडी की शुरुआत करवाएं ताकि स्थानीय लोग स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ले सके।

पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व अन्य वरिष्ठ जेजेपी नेताओं ने जींद व सफीदों हलके में जेजेपी बीएलए-2 को भी संबोधित किया। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जेजेपी बूथ स्तर पर अपने संगठन को मजबूत कर रही है और पार्टी के स्थापना दिवस तक हर बूथ पर जेजेपी के मजबूत सिपाई खड़े मिलेंगे, जो कि पार्टी की गतिविधियों, प्रचार-प्रसार के कार्यों को घर-घर तक पहुंचाएंगे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!