वीरवार को हुई कार्रवाई में 62.61 रुपए लाख से अधिक का बकाया प्रॉपर्टी टैक्स, सूरत नगर, सेक्टर-110 और न्यू पालम विहार की संपत्तियां शामिल

गुरुग्राम, 17 सितंबर। नगर निगम गुरुग्राम की जोन-3 टीम ने बकाया प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली को लेकर कार्रवाई करते हुए तीन संपत्तियों को सील किया है। यह कार्रवाई उन संपत्ति मालिकों के खिलाफ की गई, जिन पर लंबे समय से प्रॉपर्टी टैक्स की राशि बकाया थी और उसका भुगतान नहीं किया गया था। जोन-3 टीम द्वारा की गई कार्रवाई में कुल 62,61,200 रुपए की बकाया प्रॉपर्टी टैक्स राशि से संबंधित तीन संपत्तियां शामिल हैं।

जोन-3 टीम ने सूरत नगर स्थित एक संपत्ति को बकाया प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान नहीं किए जाने के कारण सील किया। इस संपत्ति पर कुल ₹16,53,612 प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। इसके अलावा सेक्टर-110 स्थित संपत्ति के खिलाफ भी सीलिंग की कार्रवाई की गई। इस संपत्ति पर 29,96,787 रुपए का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। तीनों मामलों में यह सबसे अधिक बकाया राशि है। न्यू पालम विहार स्थित संपत्ति को भी बकाया प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान नहीं करने के चलते सील किया। इस संपत्ति पर 16,10,801 रुपए की राशि बकाया है।
नगर निगम गुरुग्राम द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स की बकाया राशि की वसूली के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जोन स्तर पर बकायेदार संपत्तियों की पहचान कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। नगर निगम द्वारा संपत्ति मालिकों से अपील की गई है कि वे अपने प्रॉपर्टी टैक्स की बकाया राशि का समय पर भुगतान करें, ताकि उन्हें नियमानुसार होने वाली कार्रवाई से बचा जा सके और निगम द्वारा उपलब्ध कराई जा रही नागरिक सुविधाओं के लिए आवश्यक राजस्व सुनिश्चित हो सके।








