डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था को मजबूत करने की तैयारी तेज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दोनों क्लस्टरों में नए कंसेशनरों की ऑनबोर्डिंग से पहले तैयारियों की समीक्षा, अपडेटेड डेटा, ट्रांसफर स्टेशनों, एसएचजी एवं अनौपचारिक सफाई कर्मियों के एकीकरण और पार्किंग साइटों पर दिए आवश्यक निर्देश

गुरुग्राम, 16 सितम्बर। नगर निगम गुरुग्राम में डोर-टू-डोर म्यूनिसिपल सॉलिड वेस्ट कलेक्शन व्यवस्था को और अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने की दिशा में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में दोनों प्रशासनिक क्लस्टरों में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण के लिए कंसेशनरों की ऑनबोर्डिंग से पहले आवश्यक तैयारियों को लेकर निगमायुक्त प्रदीप दहिया की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में कंसेशनरों के कार्यभार संभालने से पहले की जाने वाली सभी आवश्यक तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। संबंधित टीमों से तैयारियों की स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए।

बैठक में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था के प्रभावी संचालन के लिए अपडेटेड डेटा तैयार करने को महत्वपूर्ण विषय के रूप में लिया गया। संबंधित टीमों को उपलब्ध आंकड़ों को अपडेट करने तथा आगामी व्यवस्था के अनुरूप आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए। सटीक और अद्यतन डेटा के आधार पर कचरा संग्रहण व्यवस्था को व्यवस्थित तरीके से संचालित करने में मदद मिलेगी तथा दोनों क्लस्टरों में कार्यों के बेहतर समन्वय को सुनिश्चित किया जा सकेगा।

बैठक में ट्रांसफर स्टेशनों की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। कंसेशनरों की ऑनबोर्डिंग से पहले ट्रांसफर स्टेशनों को आवश्यक रूप से तैयार रखने तथा संबंधित व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। ट्रांसफर स्टेशनों की तैयारी डोर-टू-डोर संग्रहित किए जाने वाले कचरे के आगे के प्रबंधन की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

बैठक में सेल्फ हेल्प ग्रुप तथा इनफॉर्मल वर्करों को नई कचरा संग्रहण व्यवस्था के साथ जोड़ने की तैयारियों पर भी विशेष रूप से चर्चा की गई। संबंधित टीमों को इनके इंटीग्रेशन से जुड़े आवश्यक कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए गए, ताकि नई व्यवस्था लागू होने पर मौजूदा मानव संसाधन एवं अनौपचारिक क्षेत्र से जुड़े कर्मियों को व्यवस्थित रूप से इसमें शामिल किया जा सके।

डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण में इस्तेमाल होने वाले वाहनों के सुचारू संचालन के लिए पार्किंग साइटों की पहचान और उनकी तैयारी पर भी बैठक में चर्चा हुई। संबंधित टीमों को आवश्यक पार्किंग स्थलों की पहचान कर उन्हें तैयार करने के निर्देश दिए गए, जिससे कचरा संग्रहण वाहनों के संचालन, पार्किंग और संबंधित फील्ड गतिविधियों को व्यवस्थित तरीके से संचालित किया जा सके।

बैठक में दोनों क्लस्टरों के लिए अलग-अलग आवश्यक तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित टीमों को अपने-अपने कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए। कंसेशनरों की ऑनबोर्डिंग से पहले डेटा, ट्रांसफर स्टेशन, एसएचजी एवं इनफॉर्मल वर्करों का इंटीग्रेशन तथा पार्किंग साइटों से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने पर जोर दिया गया।

नगर निगम का उद्देश्य कंसेशनायरों की ऑनबोर्डिंग के समय सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से तैयार रखना है, ताकि डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन व्यवस्था को सुचारू रूप से आगे बढ़ाया जा सके और शहर में कचरा संग्रहण की प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित बनाया जा सके।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!