सांसद नवीन जिन्दल को वैश्विक मंच पर मिला प्रतिष्ठित ‘गुड फैलो अवार्ड’आई ब्रिक्स 2026 में बोले नवीन जिन्दल- अगले 20 वर्षों में वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा तय करेंगे ब्रिक्स देश
थानेसर, संजीव कुमारी 14 सितंबर : सांसद एवं उद्योगपति नवीन जिन्दल को वैश्विक आर्थिक एवं सामाजिक क्षेत्र में उनके योगदान और दूरदर्शी नेतृत्व के लिए प्रतिष्ठित ‘गुड फैलो अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान आई ब्रिक्स 2026 के मंच पर Sovereign Wealth Fund Institute (SWFI) की ओर से सांसद नवीन जिन्दल को यह सम्मान प्रदान किया गया।
इस अवसर पर सम्मान प्राप्त करने के बाद सांसद नवीन जिन्दल ने कहा कि आने वाले 20 वर्षों में ब्रिक्स देश वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। भारत के पास इस परिवर्तन का नेतृत्व करने की क्षमता, प्रतिभा और संसाधन मौजूद हैं।
उन्होंने युवाओं और उद्यमियों को सफलता का मंत्र देते हुए कहा कि जीवन और व्यवसाय में आगे बढ़ने के लिए सोच- समझकर जोखिम लेने का साहस होना चाहिए। पूरी लगन से मेहनत करें, बेहतरीन टीम का निर्माण करें और उपरोक्त जानकारी देते हुए सांसद नवीन जिन्दल के संसदीय कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह पूर्व आईएएस ने SWFI के चेयरमैन श्री लक्ष्मी नारायणन एवं उनकी पूरी टीम के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर सम्मान मिलना, कुरूक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। यह सम्मान न केवल सांसद नवीन जिन्दल के व्यक्तिगत योगदान का सम्मान है, बल्कि भारत की युवा शक्ति, उद्यमिता, जनकल्याण और विकास की उस सोच का भी सम्मान है, जिसे वे लगातार आगे बढ़ा रहे हैं।








