जिला बार चुनाव में कुलभूषण भारद्वाज दूसरी बार बने प्रधान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उपाध्यक्ष पद पर साहिल यादव ने महज दो मतों से मारी बाजी, प्रशांत ठाकरान सचिव निर्वाचित
रेणू माहेश्वरी अतिरिक्त उपाध्यक्ष, विक्रम यादव संयुक्त सचिव और अक्षत जैन बने कोषाध्यक्ष
साहिल यादव

गुडग़ांव, 11 सितम्बर (अशोक) : प्रदेश की सबसे बड़ी जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में कुलभूषण भारद्वाज ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। वह दूसरी बार जिला बार के प्रधान बने हैं। मतदान के बाद देर शाम घोषित परिणामों में उपाध्यक्ष पद पर साहिल यादव ने रोमांचक मुकाबले में महज दो मतों से जीत हासिल की। प्रशांत ठाकरान सचिव, रेणू माहेश्वरी अतिरिक्त उपाध्यक्ष (महिला), विक्रम यादव संयुक्त सचिव और अक्षत जैन कोषाध्यक्ष चुने गए।

कुलभूषण को मिले 1779 मत

अध्यक्ष पद पर कुलभूषण भारद्वाज को सर्वाधिक 1779 मत मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी विनोद राव को 1530 मत प्राप्त हुए। कमलजीत कटारिया को 1128, संतोख सिंह को 331, विनीता वशिष्ठ को 38 और मनोज यादव को 21 मत मिले।

साहिल यादव की दो मतों से रोमांचक जीत
रेणू माहेश्वरी

उपाध्यक्ष पद का मुकाबला बेहद कांटे का रहा। साहिल यादव ने 1134 मत प्राप्त कर दमन शर्मा को केवल दो मतों से पराजित किया। दमन शर्मा को 1132 मत मिले। अन्य प्रत्याशियों में अनूप यादव को 976, लक्ष्य भारद्वाज को 965, सुधीर सिंह धनखड़ को 367 और नरेश कुमार को 178 मत प्राप्त हुए।

रेणू माहेश्वरी ने दर्ज की बड़ी जीत

अतिरिक्त उपाध्यक्ष (महिला) पद पर रेणू माहेश्वरी ने 2218 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उनकी प्रतिद्वंद्वी योगिता गुर्जर को 1298, ज्योत्सना बूचर को 786 और सुनीता यादव को 662 मत मिले।

सचिव पद पर प्रशांत ठाकरान 1556 मतों के साथ विजयी रहे। विश्वेंद्र यादव को 1458, शैलेंद्र बहल को 980, राकेश यादव को 439, खुशबू रानी को 278 और प्रवीण यादव को 253 मत प्राप्त हुए।

विक्रम यादव और अक्षत जैन भी विजयी
विक्रम यादव
अक्षत जैन

संयुक्त सचिव पद पर विक्रम यादव ने 3138 मत हासिल कर योगेश कुमार गंडास को 1312 मतों से पराजित किया। योगेश कुमार को 1826 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर अक्षत जैन ने 2703 मत प्राप्त कर रीना झा को 446 मतों से हराया। रीना झा को 2257 मत मिले।

ढोल-नगाड़ों से गूंजा अदालत परिसर

परिणाम घोषित होते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने मिठाइयां बांटकर और ढोल-नगाड़े बजाकर खुशी का इजहार किया। विजेताओं ने सभी अधिवक्ताओं को साथ लेकर चलने का भरोसा दिलाते हुए मतदाताओं का आभार व्यक्त किया।

मतगणना के दौरान बड़ी संख्या में महिला और पुरुष अधिवक्ता अदालत परिसर में मौजूद रहे। प्रदेश की सबसे बड़ी जिला बार एसोसिएशन के चुनाव शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!