गुरुग्राम में भारी बारिश का अलर्ट, गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अगले दो से तीन घंटे में तेज बारिश, गरज-चमक और झोंकेदार हवाओं की आशंका

गुरुग्राम, 5 सितंबर। भारत मौसम विज्ञान विभाग की चेतावनी के बाद जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गुरुग्राम ने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन घंटों के दौरान जिले में 15 मिलीमीटर प्रति घंटे से अधिक बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान मध्यम स्तर की गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

जिला प्रशासन ने लोगों को यथासंभव गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी है। नागरिकों से जलभराव वाली सड़कों, अंडरपास और निचले इलाकों में नहीं जाने को कहा गया है। पेड़ों, बिजली के खंभों और ऊपर से गुजर रही तारों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने तथा पानी से भरे रास्तों को पार करने का प्रयास नहीं करने की चेतावनी भी दी गई है।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सभी संबंधित विभागों और आपातकालीन एजेंसियों को सतर्क रहने तथा आवश्यक एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। एडवाइजरी की प्रतियां जीएमडीए, पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम एवं मानेसर नगर निगम, यातायात पुलिस और शिक्षा विभाग सहित संबंधित अधिकारियों को भेजी गई हैं।

सावधानी बरतें
  • अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें।
  • जलभराव वाले रास्तों और अंडरपास से बचें।
  • पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े न हों।
  • पानी के तेज बहाव अथवा डूबे हुए रास्ते को पार न करें।
Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!