मापस्को कासा बेला में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महिलाओं ने बच्चों को आकर्षक झांकियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए किया तैयार

गुरुग्राम। मापस्को कासा बेला स्थित शिव मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर परिसर में आयोजित धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सोसायटी के बच्चों, महिलाओं और अन्य निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

शिव मंदिर के चेयरमैन महेश चतुर्वेदी ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन का पूरा सहयोग मिला। एसोसिएशन के प्रधान राजेश मित्तल ने भी मंदिर के आयोजनों में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

उन्होंने बताया कि बच्चों को धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए तैयार करने में शिखा अग्रवाल और उनकी टीम ने विशेष भूमिका निभाई। मंदिर प्रधान विनोद मित्तल, शिव कुमार गौतम, सचिव मालती शर्मा, मुकेश गुप्ता, नरेश जिंदल, विजय गुप्ता, विनय गौतम, दिनेश गुप्ता, केके मेहता और पंडित रामलखन शर्मा ने भी आयोजन में सक्रिय सहयोग दिया।

कासा बेला की महिला सदस्यों वीना पोरवाल, पूनल सेहरावत, रुचि जैन, कामिनी जैन, प्रियंका गुप्ता, लीना व्यास और गौरी राज सहित अन्य महिलाओं ने समय निकालकर बच्चों को प्रस्तुतियों के लिए तैयार किया।

महेश चतुर्वेदी ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी निवासियों, महिलाओं, बेटियों और बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख-समृद्धि की कामना की।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!