मदनपुरी की समस्या पर एक्शन में मेयर राजरानी मल्होत्रा, मौके पर पहुंचकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

• *अधिकारियों को 48 घंटे में समस्या का समाधान करने की हिदायत*

गुरुग्राम, 3 सितंबर। वार्ड-30 के मदनपुरी गली नंबर-4 में सीवर लाइन ब्लॉकेज की मरम्मत के दौरान क्षतिग्रस्त हुई अंडरग्राउंड बिजली लाइन और स्टॉर्म वाटर ड्रेन को लेकर स्थानीय निवासियों की परेशानी का संज्ञान लेते हुए मेयर राजरानी मल्होत्रा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

समस्या की जानकारी मिलने पर मेयर राजरानी मल्होत्रा स्वयं मौके पर पहुंचीं और संबंधित अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द किया जाए, ताकि स्थानीय निवासियों को राहत मिल सके। मेयर ने बिजली विभाग के एसडीओ साहिल गर्ग को क्षतिग्रस्त बिजली लाइन की तत्काल मरम्मत करवाने के निर्देश दिए। वहीं, नगर निगम अधिकारियों को भी आवश्यक कार्रवाई करते हुए संबंधित कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने की हिदायत दी गई।

मेयर ने नगर निगम अधिकारियों को 48 घंटे के अंदर समस्या का समाधान सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि नागरिकों को लंबे समय तक सड़क बंद रहने अथवा मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय के साथ काम किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि क्षतिग्रस्त स्टॉर्म वाटर ड्रेन एवं अन्य प्रभावित हिस्सों की भी आवश्यक मरम्मत करवाई जाए, ताकि आगामी बारिश के दौरान जल निकासी में किसी प्रकार की परेशानी उत्पन्न न हो।

मेयर राजरानी मल्होत्रा ने अधिकारियों को निर्देशों के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि यदि संबंधित अधिकारियों द्वारा समय पर कार्रवाई नहीं की गई तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

मौके पर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनने के बाद मेयर राजरानी मल्होत्रा ने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का समाधान करवाना उनकी प्राथमिकता है और संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं। मेयर ने स्थानीय निवासियों को भरोसा दिलाया कि शिकायत के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी और संबंधित विभागों के अधिकारियों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली जाएगी।

मेयर के मौके पर पहुंचने और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए जाने के बाद स्थानीय निवासियों ने समस्या के जल्द समाधान की उम्मीद जताई। क्षेत्रवासियों का कहना है कि सड़क, बिजली, सीवर और जल निकासी जैसी मूलभूत समस्याओं का समयबद्ध समाधान होना जरूरी है, ताकि आम लोगों को अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!