राहुल गांधी पर एफआईआर और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा युवा कांग्रेस ने जगाधरी स्थित भाजपा कार्यालय का किया घेराव

यमुनानगर/जगाधरी, 2 सितंबर। राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर, छात्रों पर लाठीचार्ज और कथित जातिगत भेदभाव के विरोध में हरियाणा युवा कांग्रेस ने बुधवार को सेक्टर-17, हुडा, जगाधरी स्थित भाजपा कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन का नेतृत्व सांसद वरुण मुलाना और हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया ने किया।

प्रदर्शनकारियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि सरकार युवाओं, छात्रों और विपक्ष की लोकतांत्रिक आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है।

सांसद वरुण मुलाना ने कहा कि सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली के विरुद्ध आवाज उठाना प्रत्येक नागरिक का लोकतांत्रिक अधिकार है। राहुल गांधी जनता के मुद्दे उठा रहे हैं, लेकिन एफआईआर और दबाव के माध्यम से उनकी आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं है। जाति के आधार पर भेदभाव संविधान की मूल भावना के विरुद्ध है।

युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया ने कहा कि राहुल गांधी पर एफआईआर, छात्रों पर लाठीचार्ज और जातिगत भेदभाव गंभीर मुद्दे हैं। युवा कांग्रेस संविधान, लोकतंत्र, समानता और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए अपना संघर्ष जारी रखेगी।

प्रदर्शन में नरपाल गुर्जर, देवेंद्र सिंह, रमन त्यागी, उमेश बुबका, दुष्यंत चौहान, महबूब गुर्जर, विक्रांत चौधरी, प्रबल जोशी, आर्यन गुर्जर, साहुल चौधरी, विशाल गानोला, अजय जोगी, आशु सैनी, विशु शर्मा, विनीत खरब और परमवीर जैन सहित जिला एवं विधानसभा स्तर के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!