मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक 21 अगस्त को

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुख्यमंत्री गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में जेन-एच उद्यमियों के साथ करेंगे सीधा संवाद, ‘युवा उद्यमी यात्रा’ को दिखाएंगे हरी झंडी

गुरुग्राम, 20 अगस्त। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी आज गुरुग्राम में दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रातः 9 बजे सिविल लाइंस स्थित स्वतंत्रता सेनानी जिला परिषद हॉल में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

बैठक में जिले से संबंधित कुल 17 परिवाद रखे जाएंगे। मुख्यमंत्री प्रत्येक परिवाद पर संबंधित विभागों के अधिकारियों से जानकारी लेते हुए जनसमस्याओं के समाधान की दिशा में आवश्यक निर्देश देंगे। बैठक में सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे, ताकि परिवादों की सुनवाई के साथ-साथ उनके समाधान की प्रक्रिया को प्रभावी एवं समयबद्ध बनाया जा सके।

इसके उपरांत मुख्यमंत्री गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में जेन-एच उद्यमियों एवं युवाओं के साथ सीधा संवाद करेंगे। कार्यक्रम में सफल युवा उद्यमियों और विशेषज्ञों द्वारा स्टार्टअप शुरू करने के इच्छुक युवाओं को उद्यमिता की बारीकियों, स्टार्टअप की स्थापना, वित्तीय सहायता, ऋण, तकनीकी सहयोग तथा अन्य आवश्यक पहलुओं के संबंध में मार्गदर्शन दिया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी दो बसों को हरी झंडी दिखाकर ‘युवा उद्यमी यात्रा’ का शुभारंभ करेंगे। ये बसें दिसंबर तक प्रदेशभर के कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, आईटीआई तथा कोचिंग संस्थानों में पहुंचकर युवाओं को स्टार्टअप एवं उद्यमिता के प्रति जागरूक करेंगी। यात्रा के दौरान युवाओं को अपने स्टार्टअप आइडिया को मूर्त रूप देने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया जाएगा तथा उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया जाएगा।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!