डीसी ऑफिस के बाहर जयहिंद ने ढोल बजाकर निकाली डीसी पद की भर्ती

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

SDM बोले: जल्द आएगा रोहतक में डीसी

अगर कल डीसी नहीं आए तो जनता का डीसी सुनेगा समस्याएं, लगाएगा जनता दरबार : जयहिंद

ढोल-नगाड़ों के साथ नवीन जयहिंद ने रोहतक में “डीसी की वैकेंसी” की कराई मुनादी

रोहतक, 20 अगस्त। रोहतक में जिला उपायुक्त का पद पिछले करीब 15 दिनों से खाली होने को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। वहीं, शहर में सफाई व्यवस्था, सड़कों और अन्य जनसमस्याओं को लेकर भी लोगों की परेशानियां बढ़ रही हैं।

रोहतक में डीसी के खाली पद को लेकर भर्ती ठोको गैंग बनाने वाले जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद अपने अलग अंदाज में बैंड-बाजे के साथ रोहतक डीसी कार्यालय पहुंचे। उनका कहना था कि सरकार, प्रशासन और विपक्ष के नेताओं व विधायकों का ध्यान जनता की समस्याओं की ओर आकर्षित करने के लिए यह अनोखा तरीका अपनाया गया है।

बैंड-बाजे के साथ डीसी कार्यालय पहुंचने पर पुलिस ने नवीन जयहिंद और उनके साथियों को कार्यालय के अंदर जाने से रोक दिया। इसके बाद जयहिंद ने गेट के बाहर ही लाउडस्पीकर के जरिए डीसी के खाली पद की “वैकेंसी” को लेकर अनोखे अंदाज में मुनादी शुरू कर दी।

नवीन जयहिंद ने कहा कि रोहतक में डीसी का पद खाली होने के मुद्दे पर सरकार और प्रशासन के साथ-साथ शहर के बड़े नेताओं का ध्यान आकर्षित करने के लिए वह बैंड-बाजे और लाउडस्पीकर के साथ डीसी कार्यालय पहुंचे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि रोहतक की समस्याओं को लेकर जिम्मेदार नेता गंभीर नहीं हैं। उन्होंने शहर में जगह-जगह कूड़ा-कचरा पड़े होने और सफाई व्यवस्था पर भी सवाल उठाए।

जयहिंद ने व्यंग्यात्मक अंदाज में डीसी पद की “भर्ती” के लिए 40 साल उम्र और 5 किलो देशी गाय का घी योग्यता बताई।
उन्होंने मानसून के कारण टूटी पड़ी सड़कों और जनता की परेशानियों को लेकर विपक्ष के नेताओं पर भी तंज कसा। काफी देर बाद एसडीएम आशीष वशिष्ठ ने नवीन जयहिंद से ज्ञापन लिया। जयहिंद ने एसडीएम से आग्रह किया कि उनकी मांग और जनता की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाया जाए, ताकि रोहतक में खाली पड़े डीसी के पद को जल्द भरा जा सके और शहरवासियों की समस्याओं का समाधान हो सके।

नवीन जयहिंद ने रोहतक को अपनी जेब में रखने वाले नेताओं पर तंज कसे नेताओं के नाम ले लेकर व्यंग्य कसा

जयहिंद ने पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा, रोहतक सांसद दीपेंद्र हुड्डा, रोहतक के पूर्व सांसद एवं वर्तमान मंत्री अरविंद शर्मा ओर रोहतक के सीएम एवं पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के साथ साथ रोहतक के 4 विधायकों को जनता के मुद्दों ओर समस्याओं को लेकर जागरूक नहीं होने के आरोप भी लगाए

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!