सील तोड़कर चल रहे अवैध आरएमसी प्लांट पर चला निगम का बुलडोजर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नौरंगपुर स्थित आरडीसी प्लांट के अवैध ढांचे और मशीनरी को किया ध्वस्त

29 जुलाई को किया गया था सील, दोबारा संचालन मिलने पर हुई कार्रवाई

Screenshot
Screenshot

मानेसर, 19 अगस्त। नगर निगम मानेसर ने सील तोड़कर अवैध रूप से संचालित किए जा रहे रेडी मिक्स कंक्रीट (आरएमसी) प्लांट के खिलाफ बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। निगम की प्रवर्तन शाखा ने गांव नौरंगपुर स्थित आरडीसी आरएमसी प्लांट पर बुलडोजर चलाकर उसके अवैध ढांचे और मशीनरी को ध्वस्त कर दिया।

नगर निगम की टीम ने बिना अनुमति संचालन के कारण इस प्लांट को 29 जुलाई को सील किया था। इसके बावजूद संचालक ने सील खोलकर प्लांट का दोबारा संचालन शुरू कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।

Screenshot

यह अभियान ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं एसडीओ शशिकांत के नेतृत्व में चलाया गया। कार्रवाई के दौरान एसडीओ विकास शर्मा, कनिष्ठ अभियंता देवेंद्र, जयबीर यादव, मंदीप, तकनीकी पर्यवेक्षक धीरज तथा निगम की प्रवर्तन शाखा के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में टीम ने प्लांट की मशीनरी और अवैध निर्माण को जमींदोज कर दिया।

सील तोड़ना गंभीर कानूनी अपराध : पुनीत कुमार

नगर निगम के संयुक्त आयुक्त पुनीत कुमार ने कहा कि सीलिंग की कार्रवाई का उल्लंघन करना गंभीर कानूनी अपराध है। ऐसे मामलों में अवैध प्लांट को ध्वस्त करने के साथ ही उसके संचालक के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। संबंधित प्लांट संचालक के खिलाफ आवश्यक प्रावधानों के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

उन्होंने निगम क्षेत्र में संचालित आरएमसी प्लांटों के संचालकों को निर्देश दिया कि वे वैध लाइसेंस, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अनुमति और अन्य आवश्यक दस्तावेज तत्काल निगम कार्यालय में प्रस्तुत करें। बिना वैध अनुमति संचालित किसी भी आरएमसी प्लांट को चलने नहीं दिया जाएगा।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!