11 करोड़ 55 लाख रुपये के प्राॅपर्टी टैक्स डिफाल्टर मर्चेंट प्लाजा पर निगम ने की सीलिंग कार्रवाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

19 अगस्त, मानेसर। नगर निगम मानेसर ने प्राॅपर्टी टैक्स डिफाल्टरों के खिलाफ विशेष अभियान जारी रखते हुए सेक्टर-88 स्थित बड़े कमर्शियल काॅम्प्लेक्स मर्चेंट प्लाजा को सील कर दिया। इस व्यावसायिक इमारत पर नगर निगम का 11 करोड़ 55 लाख रुपये टैक्स बकाया है। लंबे समय तक बकाया राशि जमा नहीं किए जाने के बाद निगम की टैक्स विंग ने नियमानुसार सीलिंग की कार्रवाई की।

यह कार्रवाई संयुक्त आयुक्त लोकेश यादव के निर्देश पर टैक्स असिस्टेंट उदय सिंह के नेतृत्व में नवीन, नितेश और मनीष सहित टैक्स विंग के अन्य कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर इमारत को सील किया।

नगर निगम की ओर से मर्चेंट प्लाजा को पहले कई बार बकाया टैक्स जमा कराने के लिए नोटिस जारी किए गए थे। निर्धारित समय के भीतर भुगतान नहीं होने पर निगम ने म्युनिसिपल नियमों के तहत सीलिंग की कार्रवाई अमल में लाई। निगम की ओर से ऐसे अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, रेजिडेंशियल टावर आदि पर कार्रवाई की जाएगी।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!