वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब का सांस्कृतिक कार्यक्रम 29 अगस्त को

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गीत, कविता और चुटकुलों की प्रस्तुति के साथ मनाए जाएंगे अगस्त में जन्मे सदस्यों के जन्मदिन

गुरुग्राम, 19 अगस्त। वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब, गुरुग्राम शाखा की कोर कमेटी की बैठक बुधवार को आईडीसी स्थित कार्यालय में क्लब के प्रधान धर्मसागर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस माह सांस्कृतिक कार्यक्रम चौथे शनिवार 22 अगस्त के बजाय पांचवें शनिवार 29 अगस्त को आयोजित किया जाएगा।

प्रधान धर्मसागर ने बताया कि कार्यक्रम 29 अगस्त को सुबह 11 बजे गीता भवन मंदिर, न्यू कॉलोनी, गुरुग्राम में होगा। इसमें क्लब के सदस्य अपने विचार साझा करने के साथ गीत, कविता और चुटकुले प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम में अगस्त माह में जन्मे सदस्यों के जन्मदिन भी सामूहिक रूप से मनाए जाएंगे।

उन्होंने सभी सदस्यों से निर्धारित समय पर कार्यक्रम में पहुंचने का अनुरोध किया। स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण डी.एन. कवातरा बैठक में शामिल नहीं हो सके।

बैठक में शीतल चावला, रमेश वशिष्ठ, एस.के. गाबा और अंजला वधवा उपस्थित रहे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!