मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कहा—अटल जी का दूरदर्शी नेतृत्व और उच्च आदर्श सदैव करते रहेंगे मार्गदर्शन

चंडीगढ़, 16 अगस्त। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर रविवार को चंडीगढ़ स्थित अपने सरकारी आवास पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया तथा राष्ट्र के प्रति उनके अतुलनीय योगदान को याद किया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राष्ट्र के प्रति अटल जी के अटूट समर्पण, विचारों की दृढ़ता और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के प्रति उनकी निष्ठा ने उन्हें भारतीय राजनीति का युगपुरुष बनाया। उनकी स्मृति देशवासियों के हृदय में सदैव जीवंत रहेगी।

उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के विचार, दूरदर्शी नेतृत्व और उच्च आदर्श राष्ट्रसेवा के मार्ग पर हम सभी को निरंतर प्रेरणा एवं मार्गदर्शन प्रदान करते रहेंगे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!