मित्र सभा ने सेक्टर-4 में मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धर्म सागर और एचएस चावला ने संयुक्त रूप से फहराया तिरंगा, राष्ट्र निर्माण में योगदान का लिया संकल्प

गुरुग्राम, 15 अगस्त। मित्र सभा और यूईआरडब्ल्यूए सेक्टर-4 के संयुक्त तत्वावधान में सामुदायिक केंद्र, सेक्टर-4 में स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित किया गया। इसमें सेक्टर-4 एवं सेक्टर-7 के करीब 100 निवासियों ने भाग लिया।

समारोह में मित्र सभा के संरक्षक धर्म सागर और एचएस चावला ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति सम्मान व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मित्र सभा के अध्यक्ष राजन चड्ढा और यूईआरडब्ल्यूए अध्यक्ष मनोज भारद्वाज ने संयुक्त रूप से की।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में मित्र सभा के महासचिव बलदेव बजाज, आयोजन सचिव आशीष सरदाना और यूईआरडब्ल्यूए सेक्टर-4 के महासचिव धीरज सेठी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विजय अग्रवाल ने उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के महत्व और ध्वजारोहण से संबंधित नियमों की जानकारी देते हुए तिरंगे की गरिमा एवं सम्मान बनाए रखने का आह्वान किया।

समारोह में नीलकंठ सोसायटी के अध्यक्ष सुनील यादव, आरडब्ल्यूए सेक्टर-7 के महासचिव हरीश सरदाना, मित्र सभा के कोषाध्यक्ष अनिल ग्रोवर, यूईआरडब्ल्यूए सेक्टर-4 के कोषाध्यक्ष रमेश सिंघल, चेतन दास ग्रोवर, किशोर पाहुजा, पूर्व पार्षद योगेश जोशी, आरके शर्मा, वीके आहूजा, विजय भगत और रोहित धीमान सहित अनेक गणमान्य निवासी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सभी ने देश की स्वतंत्रता, एकता और अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई तथा राष्ट्र निर्माण एवं देश की प्रगति में सकारात्मक योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के समापन पर जलपान की व्यवस्था की गई। पूरा समारोह देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना से ओत-प्रोत रहा।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!