जयहिंद ने बनाया ‘भर्ती ठोको गैंग’, बोले- CM, X-CM भी गैंग में शामिल हो सकते हैं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

HSSC चेयरमैन खुद ही ‘भर्ती रोको गैंग’ के सरगना : जयहिंद

भर्ती ठोको गैंग में शामिल होने के लिए फोन न. 9050906161 किया जारी

विपक्ष पर जयहिंद का सवाल- युवाओं की आवाज उठाने के लिए कौन आएगा आगे

रोहतक : दिनांक 12 अगस्त – रोहतक में HSSC भर्ती से परेशान युवा नवीन जयहिंद के पास पहुंचे। इस दौरान अभ्यर्थियों ने नवीन जयहिंद के साथ मिलकर मीडिया के सामने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं और HSSC भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी परेशानियों को विस्तार से बताया।

भर्ती ठोको गैंग का ऐलान, युवाओं को जोड़ा जाएगा मुहिम से

नवीन जयहिंद ने कहा कि HSSC भर्ती से परेशान अभ्यर्थियों ने मिलकर ‘भर्ती ठोको गैंग’ बनाई है। उन्होंने कहा कि इस गैंग का मकसद भर्ती रोकना नहीं, बल्कि अटकी हुई भर्तियों को पूरा करवाना और योग्य अभ्यर्थियों को उनका हक दिलाना है। उन्होंने भर्ती ठोको गैंग में शामिल होने के लिए फोन नं. 9050906161 भी जारी किया और युवाओं से इस मुहिम से जुड़ने की अपील की।

CM भी ‘भर्ती ठोको गैंग’ में शामिल हो सकते हैं

जयहिंद ने कहा कि CM और X-CM भी ‘भर्ती ठोको गैंग’ में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस गैंग का उद्देश्य चयनित अभ्यर्थियों को जॉइनिंग दिलवाना और भर्ती प्रक्रिया से परेशान युवाओं की आवाज उठाना है।

HSSC चेयरमैन पर सीधा हमला- ‘भर्ती रोको गैंग’ के सरगना खुद चेयरमैन

नवीन जयहिंद ने HSSC चेयरमैन पर निशाना साधते हुए कहा कि “HSSC चेयरमैन खुद ही भर्ती रोको गैंग के सरगना हैं।”
जयहिंद ने आरोप लगाया कि भर्ती प्रक्रिया में देरी, जॉइनिंग और अन्य समस्याओं के कारण युवा लगातार परेशान हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को डरने की जरूरत नहीं है और वे अपनी समस्याओं को लेकर आवाज उठाते रहेंगे 2-3 साल से भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं ने मीडिया के सामने अपनी पीड़ा बताई

वही कटऑफ से ज्यादा अंक, फिर भी मेरिट से बाहर हुए अभ्यर्थी ने प्रक्रिया पर सवाल उठाए वही जयहिंद ने कहा कि अगर समस्या का समाधान हो गया है तो फिर मीडिया के सामने युवा क्यों खड़े हैं ?

विपक्ष पर भी सवाल- युवाओं की आवाज उठाने के लिए कौन आएगा आगे

नवीन जयहिंद ने विपक्ष पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अगर भर्ती से परेशान युवाओं को अपनी समस्याएं बताने के लिए उनके साथ आकर मीडिया के सामने आवाज उठानी पड़ रही है, तो विपक्षी दलों को भी इन मुद्दों पर सामने आना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े इन मामलों में सरकार और विपक्ष दोनों को गंभीरता दिखानी चाहिए।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!