कॉमनवेल्थ के पदक विजेता खिलाड़ियों का खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने एयरपोर्ट पहुंचकर  किया नागरिक अभिनंदन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा सरकार खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय सुविधाएं देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध: गौरव गौतम

चंडीगढ़, 4 अगस्त- स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश का परचम लहराकर लौटे भारतीय शूरवीर खिलाड़ियों का मंगलवार को स्वदेश पहुंचने पर नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे  पर जोरदार और भव्य स्वागत किया गया। देशभक्ति के तरानों, ढोल की थाप और फूलों की वर्षा के बीच पूरा एयरपोर्ट प्रांगण ‘भारत माता की जय’ के नारों से गुंजायमान हो उठा।

खेल राज्य मंत्री ने पुष्पगुच्छ भेंट कर बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

हरियाणा के खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने स्वयं एयरपोर्ट पहुंचकर पदक विजेता खिलाड़ियों का गर्मजोशी से नागरिक अभिनंदन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को पुष्पगुच्छ भेंट किए और पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया।

इस दौरान खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि हमारे एथलीटों ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन से अंतरराष्ट्रीय मंच पर 140 करोड़ देशवासियों का सिर गर्व से ऊंचा किया है।

इन खिलाड़ियों की यह ऐतिहासिक उपलब्धि देश के करोड़ों युवाओं को खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने और नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए प्रेरित करेगी।

हरियाणा में खेल प्रतिभाओं को मिल रहा निरंतर प्रोत्साहन

खिलाड़ियों को बधाई और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए खेल राज्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में हरियाणा सरकार खेल और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। राज्य में खिलाड़ियों को न केवल विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचा और प्रशिक्षण सुविधाएं

दी जा रही हैं, बल्कि उनकी उपलब्धियों पर आकर्षक नकद पुरस्कार और सुरक्षित भविष्य (खेल नीति के तहत नौकरी) भी सुनिश्चित की जा रही हैं।

ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन

गौरतलब है कि ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय दल ने अपनी खेल क्षमता का लोहा मनवाते हुए कुल 39 पदक जीते हैं।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!