करनाल रिंग रोड से जुड़े लंबित विषयों के समाधान हेतु बहु-विभागीय बैठक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण की अध्यक्षता में हुई समीक्षा

चंडीगढ़, 15 जुलाई – हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने करनाल रिंग रोड परियोजना के सुचारू क्रियान्वयन के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में परियोजना से जुड़े विभिन्न लंबित विषयों विशेषकर बिजली संबंधी कार्यों के निर्बाध ढंग से सिरे चढ़ाने पर व्यापक योजना बनी। बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई), हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (एचवीपीएनएल), उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड (यूएचबीवीएन), भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) तथा जिला प्रशासन करनाल के वरिष्ठ एवं तकनीकी अधिकारियों ने भाग लिया।

विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ लंबित विषयों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें, ताकि परियोजना की प्रगति में किसी प्रकार की बाधा न आने पाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर यातायात सुविधाओं का लाभ शीघ्र प्राप्त करवाना उनका उद्देश्य है। उन्होंने इस बात पर विशेष बल दिया गया कि विकास कार्यों के साथ-साथ जनसुविधा एवं जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए तथा सभी संबंधित विभाग आवश्यक कार्यवाही को निर्धारित समय सीमा में पूरा करें।

बैठक में विशेष रूप से हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक आदित्य दहिया, भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के सदस्य हरप्रीत सिंह मनोचा, करनाल के उपायुक्त आनंद शर्मा, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक आकृति गुप्ता उपस्थित रहे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!