जींद में नयी IIT की घोषणा करे प्रधानमंत्री और प्रदेश को कोई बड़ा तोहफा देकर जाएं – दीपेन्द्र हुड्डा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

·        कांग्रेस सरकार के समय चल रही NCR क्षेत्र की सभी ट्रेन, जो कोविड के बाद से बंद पड़ी हैं, का संचालन तुरंत बहाल किया जाए – दीपेन्द्र हुड्डा

·        मुख्यमंत्री नायब सैनी बताएं कि 12 वर्षों की BJP सरकार में 1 इंच भी नयी रेल लाइन, मेट्रो लाइन क्यों नहीं बिछी– दीपेन्द्र हुड्डा

·        शायद ऐसा पहली बार है जब कांग्रेस सरकार के दौरान बिछाई गई जींद-गोहाना-सोनीपत लाइन पर एक ट्रेन का उद्घाटन करने के लिए मुख्यमंत्री जी ने प्रधानमंत्री जी को बुलाया है – दीपेन्द्र हुड्डा

चंडीगढ़, 15 जुलाई। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय बनी जींद-गोहाना-सोनीपत रेल लाइन पर हाइड्रोजन ट्रेन के उद्घाटन के लिए जींद आ रहे प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए मांग करी कि कांग्रेस सरकार के समय चल रही NCR क्षेत्र की सभी ट्रेन जो कोविड के बाद से बंद पड़ी हैं उनका संचालन तुरंत बहाल किया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिले। साथ ही, जींद में एक नए IIT संस्थान की घोषणा की जाए और प्रधानमंत्री जी प्रदेश को कोई बड़ा तोहफा देकर जाएं। उन्होंने कहा कि शायद ऐसा पहली बार होगा जब कांग्रेस की हुड्डा सरकार के दौरान बिछाई गई जींद-गोहाना-सोनीपत लाइन पर एक ट्रेन का उद्घाटन करने के लिए मुख्यमंत्री जी ने प्रधानमंत्री जी को बुलाया है। दीपेन्द्र हुड्डा ने मुख्यमंत्री जी से अनुरोध किया कि वो प्रधानमंत्री जी से कहें कि जिस रेल लाइन पर वो हाइड्रोजन ट्रेन चला रहे हैं उसका निर्माण भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने कराया था।

दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री प्रदेश की जनता को बताएं कि हाइड्रोजन ट्रेन जिस पटरी पर चलेगी, उसे कांग्रेस सरकार के समय बिछाया गया था। यही नहीं, उस समय रेवाड़ी को चंडीगढ़ से वाया झज्जर, रोहतक जोड़ने का कार्य किया गया था। हिसार को सीधा दिल्ली से वाया हांसी, महम, रोहतक रेल लाइन के माध्यम से जोड़ने का कार्य किया गया था और जींद को सीधा सोनीपत से वाया गोहाना रेल की लाइन से जोड़ने का कार्य किया गया था। कांग्रेस सरकार के 10 साल में सवा 300 किमी. रेल लाइन और 83 किमी. मेट्रो का जाल हरियाणा में बिछाकर चार शहरों को मेट्रो से जोड़ने का कार्य किया गया था, जिसमें गुड़गांव, फरीदाबाद, बल्लभगढ़ और बहादुरगढ़ शामिल हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी जी को ये भी बताना चाहिए कि 12 वर्षों की BJP सरकार में 1 इंच भी नयी रेल लाइन या मेट्रो लाइन क्यों नहीं बिछी।

सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि ये शायद ऐसे पहले प्रधानमंत्री होंगे जिनको प्रदेश सरकार द्वारा कोई नई रेल की लाइन का उद्घाटन करने के लिए नहीं, बल्कि एक ऐसी रेल चलवाने के लिए बुलाया गया है जिस रेल लाइन को भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के समय बिछाने का कार्य किया गया था।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!