दोनों नेताओं के बीच हरियाणा के विकास और संगठनात्मक मजबूती से जुड़े विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा
चंडीगढ़, 15 जुलाई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने बुधवार को केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह से नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। दोनों नेताओं के बीच हरियाणा के विकास, संगठन की मजबूती और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
इस दौरान डा. अर्चना गुप्ता और राव इंद्रजीत के बीच मोदी और नायब सरकार की विकास योजनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाने, संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने राव इंद्रजीत सिंह के लंबे सार्वजनिक जीवन, प्रशासनिक अनुभव और संगठनात्मक मार्गदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि राव इंद्रजीत सिंह के अनुभव का लाभ पार्टी और प्रदेश को निरंतर मिल रहा है। वहीं, राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी की नीतियां और जनकल्याणकारी योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंचेंगी।
प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा का मजबूत संगठन ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है। मोदी और नायब सरकार विकास, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प के साथ कार्य कर रही हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि संगठन और सरकार के समन्वित प्रयासों से हरियाणा विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।
डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा लगातार मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि 17 जुलाई को जींद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर हरित एवं आधुनिक परिवहन के नए युग का शुभारंभ करेंगे। यह केवल हरियाणा ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का क्षण होगा। हाइड्रोजन ट्रेन भारत की स्वच्छ ऊर्जा, अत्याधुनिक तकनीक और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई दिशा देगी।








