सोशल मीडिया के माध्यम से जनता 17 जुलाई को पीएम ओर सीएम को अपनी समस्याओं से अवगत कराए : जयहिंद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रधानमंत्री को हर जिले का दौरा करना चाहिए : जयहिंद

हरियाणा को मिले SYL का पानी : जयहिंद

20 हजार पदों पर लटकी हुई भर्ती पूरी हो : जयहिंद

हरियाणा का विपक्ष डरा हुआ है : जयहिंद

जींद विधायक जनता को रैली नहीं देशी घी के लड्डू खिलाए : जयहिंद

जींद, 14 जुलाई – जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद जींद पहुंचे जींद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाइड्रोजन रेल उद्घाटन दौरे को नवीन जयहिंद ने जींद जिले के लिए अच्छी पहल बताया वही प्रधानमंत्री ओर मुख्यमंत्री को अपने वादे पूरे करने की बात कही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जींद आगमन एवं देश की पहली हाइड्रोजन रेल के उद्घाटन पर नवीन जयहिंद ने कहा कि आधुनिक तकनीक और स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे भारतीय रेलवे को नई पहचान मिलेगी। लेकिन हाइड्रोजन रेल के लिए अधिक पानी की जरूरत पड़ेगी इससे तो जींद के गांव के जोहड़ो का पानी भी बहुत महंगा हो जाएगा जबकि जींद जिले में पहले ही पानी की बहुत कमी है इसलिए प्रधानमंत्री को SYL की घोषणा करनी चाहिए

वही नवीन जयहिंद ने कहा कि प्रधानमंत्री जब हरियाणा आ रहे हैं तो प्रदेश की जनता की वर्षों पुरानी समस्याओं और मांगों पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, किसानों की समस्याएं, शिक्षा, स्वास्थ्य, युवाओं को रोजगार तथा प्रदेश के विकास से जुड़े मुद्दों पर केंद्र और राज्य सरकार को ठोस निर्णय लेने चाहिए।

जयहिंद ने हरियाणा में बेरोजगारों की आवाज उठाते हुए कहा कि हरियाणा में लगभग 20 हजार पदों पर भर्ती लटकी हुई है ओर हरियाणा भर्ती बोर्ड का चेयरमैन जानबूझकर भर्तियों को लटकाए हुए हैं ओर बेरोजगारों के साथ ठीक व्यवहार नहीं कर रहा हरियाणा के लोगों की एक बहुत पुरानी मांग एसवाईएल का पानी है ओर अब प्रधानमंत्री हरियाणा के जींद जिले में आ रहे हैं तो सीएम सैनी साहब को हरियाणा का हक का पानी मांगना चाहिए

हरियाणा का विपक्ष डरा हुआ : जयहिंद

नवीन जयहिंद ने हरियाणा के विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि लोगो की आवाज उठाना विपक्ष का काम है लेकिन विपक्ष डरा हुआ है जिसके कारण जनता की मांग पूरी नहीं हो रही ओर लोगो की समस्याएं घटने की बजाए बढ़ती जा रही है

सोशल मीडिया के माध्यम से जनता 17 जुलाई को अपनी पीएम ओर सीएम को समस्याओं से अवगत कराए : जयहिंद

जयहिंद ने आधुनिक समय में सोशल मीडिया को बड़ा हथियार बताया ओर लोगो को अपनी समस्याएं सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार के पास पहुंचाने की बात कही अगर जनता अपने मुद्दों को लेकर गंभीर नहीं रहेगी तो सत्ता पक्ष ओर विपक्ष के नेता जनता को ऐसे ही मूर्ख बनाते रहेंगे इसलिए सोशल मीडिया के द्वारा 17 जुलाई को लोग प्रधानमंत्री ओर मुख्यमंत्री को समस्याओं से अवगत कराए ओर बेरोजगार अपनी आवाज उठाए

प्रधानमंत्री को हर जिले का दौरा करना चाहिए : जयहिंद

जयहिंद ने कहा कि प्रधानमंत्री के आगमन पर जींद जिले में चारों तरफ जिला प्रशासन द्वारा सफाई अभियान चलाया हुआ है ओर जींद जिले की चारों तरफ सफाई चल रही है प्रधानमंत्री को हरियाणा के सभी जिलों का दौरा करना चाहिए ताकि सभी जिलों में सफाई अभियान चल सके और लोगों को इसका फायदा मिल सके

जींद विधायक मिड्ढा साहब जनता को रैली नहीं देशी घी के लड्डू खिलाए : जयहिंद

नवीन जयहिंद ने जींद के विधायक द्वारा रैली में आने वाले लोगों के लिए बनाए जा रहे लड्डुओं पर तंज कसते हुए कहा कि विधायक साहब गर्मी ज्यादा है ओर आप अगर रैली के लिए रैली घी के लड्डू बनाकर लोगो को खिलाओगे तो इससे तो रैली में आने वाले लोगों का हज़ामा खराब हो जाएगा इसलिए प्रधानमंत्री मोदी जी की रैली के लिए रैली नहीं देशी घी के लड्डू खिलाने चाहिए

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!