नगर निगम गुरुग्राम में कार्यों में तेजी और बेहतर जवाबदेही के लिए अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में किया गया पुनर्गठन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कार्यकारी अभियंताओं एवं सहायक अभियंताओं को नए जोन और अतिरिक्त दायित्व सौंपे, आयुक्त प्रदीप दहिया ने जारी किए आदेश

गुरुग्राम, 14 जुलाई। नगर निगम गुरुग्राम ने शहर में विकास कार्यों, स्वच्छता, जल एवं सीवरेज प्रबंधन, सड़क निर्माण, पर्यावरण संरक्षण तथा नागरिक सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से कार्यकारी अभियंताओं एवं सहायक अभियंताओं के कार्यक्षेत्र एवं दायित्वों का पुनर्गठन किया है। इस संबंध में नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया द्वारा आदेश जारी किए गए हैं, जो तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

निगमायुक्त द्वारा जारी आदेशों के अनुसार शहर के सभी जोनों के लिए कार्यकारी अभियंताओं एवं सहायक अभियंताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही प्रत्येक अधिकारी को उनके जोन के अनुरूप अतिरिक्त प्रशासनिक एवं तकनीकी दायित्व भी सौंपे गए हैं, ताकि विभिन्न परियोजनाओं की नियमित निगरानी, समयबद्ध क्रियान्वयन तथा नागरिक शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

नई व्यवस्था के तहत जलापूर्ति एवं सीवरेज, सड़क एवं आधारभूत संरचना विकास, स्वच्छ भारत मिशन, निर्माण एवं विध्वंस (सीएंडडी) वेस्ट प्रबंधन, एनजीटी मामलों, वायु गुणवत्ता प्रबंधन, मानसून प्रबंधन, रोड सेफ्टी, विद्युत कार्य, उद्यान शाखा, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, बल्क वेस्ट जनरेटर, शिकायत निवारण, कार्यालय निर्माण परियोजनाओं तथा अन्य महत्वपूर्ण कार्यों के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारियां स्पष्ट रूप से निर्धारित की गई हैं।

आदेशों के अनुसार कार्यकारी अभियंता प्रदीप कुमार को जोन 1 व जोन 2 के अतिरिक्त मुख्यालय, आरओडब्ल्यू अनुमति, पानी एवं सिवरेज बिलिंग, सीएक्यूएम, एमएमसी, एसएमसी की जिम्मेदारी दी गई है। कार्यकारी अभियंता सुंदर श्योराण जोन-III एवं IV सहित स्वच्छ भारत मिशन, सीएंडडी, कार्यकारी अभियंता प्रवीण राघव को जोन-V एवं VIII, म्हारी सड़क योजना के नोडल अधिकारी, मुख्यमंत्री घोषणा कार्य, डी-प्लान कार्य, एनजीटी मामलों की निगरानी, यमुना रिवर एक्शन प्लान, जल शक्ति अभियान, कार्यकारी अभियंता संदीप कुमार धुंधवाल को जोन-VI, शीतला माता मंदिर कॉम्प्लेक्स निर्माण, रोड सेफ्टी नोडल अधिकारी व सीएम विंडो, कार्यकारी अभियंता तुषार यादव को जोन-VII, बंधवाड़ी लेगेसी वेस्ट साइट व वजीराबाद स्टेडियम परियोजना, कार्यकारी अभियंता सचिन यादव को इलेक्ट्रिकल, हॉर्टिकल्चर क्लस्टर-I एवं II, रोड सेफ्टी नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी प्रकार सहायक अभियंता वसीम अकरम को मुख्य अभियंता कार्यालय से संबद्ध किया गया है। वहीं मनोज आहलावत को रोड स्वीपिंग, पवन को सीटी/पीटी शौचालय, आशीष छाछिया को शीतला माता मंदिर निर्माण एवं विज्ञापन शाखा, कुलदीप कुमार को बंधवाड़ी लेगेसी वेस्ट साइट एवं आरओडब्ल्यू अनुमति, सुमित कुमार को डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, बल्क वेस्ट जनरेटर, एमसीजी कार्यालय भवन निर्माण, सीएंडडी वेस्ट प्लांट एवं एसएसएफ टीम, हरि प्रकाश को क्लस्टर-I प्रवर्तन एवं उद्यान शाखा जोन-I एवं II, सुश्री अंजू बाला को मुख्यालय एवं विज्ञापन कार्य, उद्यान शाखा जोन-III एवं IV, सुनील कुमार को उद्यान शाखा जोन-V एवं VI, नईम हुसैन को उद्यान शाखा जोन-VII एवं VIII, यतेंद्र को क्लस्टर-II प्रवर्तन जोन-V से VIII, आशीष हुड्डा को विद्युत शाखा (दोनों क्लस्टर) एवं बिजली कनेक्शन मॉनिटरिंग एवं भुगतान सेल तथा आर.के. मोंगिया को कार्यकारी अभियंता (मुख्यालय) कार्यालय से संबद्ध किया गया है।

नगर निगम प्रशासन का मानना है कि कार्यों के इस पुनर्गठन से विभागीय समन्वय मजबूत होगा, परियोजनाओं की निगरानी अधिक प्रभावी होगी तथा विकास कार्यों में तेजी आएगी। साथ ही नागरिकों को बेहतर एवं समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने में भी सहायता मिलेगी।

आयुक्त प्रदीप दहिया ने सभी अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी एवं पारदर्शिता के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में विकास कार्यों की नियमित समीक्षा करें तथा नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करें। नगर निगम गुरुग्राम का उद्देश्य आधुनिक, सुव्यवस्थित एवं नागरिक-केंद्रित प्रशासनिक व्यवस्था के माध्यम से शहर के समग्र विकास को गति देना तथा प्रत्येक वार्ड में गुणवत्तापूर्ण नगर सेवाएं उपलब्ध कराना है। नई तैनाती व्यवस्था इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!