राष्ट्रीय नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, हरियाणा और गुजरात में संगठन विस्तार का लिया संकल्प
गुरुग्राम, 13 जुलाई। भारतीय गौ रक्षा संघ ने संगठन विस्तार को गति देते हुए गुरुग्राम निवासी समाजसेवी एवं गौसेवा कार्यों से जुड़े धीरज प्रधान यादव को हरियाणा का प्रदेश संगठन मंत्री तथा गुजरात का प्रभारी नियुक्त किया है। संगठन की ओर से उन्हें राष्ट्रीय टीम में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान की गई है।
नियुक्ति के बाद धीरज प्रधान यादव ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तथा भारतीय गौ रक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चंद्र गिरि महाराज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा उन पर जताए गए विश्वास पर वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
धीरज प्रधान ने कहा कि उनका प्राथमिक लक्ष्य हरियाणा के सभी जिलों में भारतीय गौ रक्षा संघ के संगठनात्मक ढांचे को शीघ्र मजबूत करना है। इसके साथ ही गुजरात में भी संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए प्रत्येक जिले और तहसील स्तर तक संगठन का विस्तार किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि गौ संरक्षण और गौ सेवा भारतीय संस्कृति और परंपरा का अभिन्न हिस्सा हैं। समाज को गौ संरक्षण के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ गौवंश की सुरक्षा और संवर्धन के लिए व्यापक अभियान चलाए जाएंगे।
धीरज प्रधान ने कहा, “गाय हमारी माता के समान है और इसकी रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। गौ सेवा और गौ संरक्षण के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता रहेगी।”
भारतीय गौ रक्षा संघ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने धीरज प्रधान यादव की नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन हरियाणा और गुजरात में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।








