जींद में हुई बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने नेताओं व पदाधिकारियों से वन-टू-वन बातचीत की और जरूरी दिशा निर्देश दिए
मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने कहा – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जींद आगमन हरियाणा के विकास की दिशा में एक नया अध्याय जोड़ने वाला होगा

चंडीगढ़, 8 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 17 जुलाई की जींद रैली को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बनाने के लिए बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने पार्टी पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में रैली की तैयारियों, संगठनात्मक व्यवस्थाओं, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों तथा जनसंपर्क अभियान को लेकर मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने जरूरी दिशा निर्देश दिए। बैठक में रैली के संयोजक एवं राज्यसभा सांसद संजय भाटिया, सह संयोजक एवं प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, विधानसभा उपाध्यक्ष कृष्ण मिड्डा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, मंत्री रणबीर गंगवा, मंत्री कृष्ण पंवार, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, विधायक राम कुमार गौतम, विधायक योगेंद्र राणा विधायक, पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा, पूर्व मंत्री कमल गुप्ता सहित पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत और कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। रैली से जुड़े सभी पहलुओं पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने विस्तार से समीक्षा की। पदाधिकारियों को उनके दायित्वों के अनुसार जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में सभी नेताओं व पदाधिकारियों ने सीएम और प्रदेश को भरोसा जताया कि प्रधानमंत्री मोदी की रैली ऐतिहासिक और भव्य होगी।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने बैठक में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियो से वन-टू-वन बातचीत की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जींद आगमन हरियाणा के विकास की दिशा में एक नया अध्याय जोड़ने वाला होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री प्रदेशवासियों को हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे, जिससे हरियाणा के आधारभूत ढांचे, परिवहन और विकास को नई गति मिलेगी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को जींद से हरी झंडी दिखाया जाना हरियाणा के लिए गौरव का विषय है। यह केवल प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन व्यवस्था की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ रैली की तैयारियों में जुटें तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करें।
प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा को सफल एवं ऐतिहाहिसक बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि रैली स्थल तक लोगों के आवागमन, पार्किंग, बैठने की व्यवस्था तथा अधिक से अधिक लोग रैली में आए इस पर विशेष ध्यान दिया जाए।
डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है कि घर-घर जाकर लोगों को प्रधानमंत्री की जनसभा में आने का निमंत्रण दें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा लगातार विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ भारत की तकनीकी प्रगति, पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई मजबूती देगा। उन्होंने विश्वास जताया कि जींद की यह ऐतिहासिक जनसभा जनभागीदारी के नए कीर्तिमान स्थापित करेगी और प्रदेश के विकास के प्रति जनता के विश्वास को और मजबूत करेगी।
डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि यह रैली पूरी तरह इको-फ्रेंडली होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेट्रोल व डीजल को बचाने की देशवासियों से अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि लोग रैली में ई-रिक्शा, ई-बैटरी और सीएनजी वाहनों, साइकिल व ट्रैक्टर ट्रॉलियों से आएं।







