‘छात्रों की गूंज’ अभियान ने शिक्षा व्यवस्था की खामियां उजागर कीं: पंकज डावर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शिक्षा व्यवस्था की कमियों के खिलाफ कांग्रेस का ‘छात्रों की गूंज’ अभियान

छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होगा बर्दाश्त: पंकज डावर

गुरुग्राम। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा शुरू किए गए छात्रों की गूंज राष्ट्रव्यापी छात्र अभियान के तहत रविवार को गुरुग्राम में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यह अभियान गुड़गांव कांग्रेस के जिला शहरी अध्यक्ष पंकज डावर के नेतृत्व में चलाया गया। कार्यकर्ताओं और छात्रों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर कोटा में छात्रों की समस्याओं और देश की शिक्षा नीति में सुधार की मांग को लेकर आवाज बुलंद की। इस अवसर पर
पंकज डावर ने कहा कि कोचिंग हब के रूप में प्रसिद्ध कोटा शहर में प्रतियोगी परीक्षाओं के बढ़ते दबाव, छात्रों की आत्महत्या और शिक्षा व्यवस्था में खामियों को लेकर राहुल गांधी ने यह राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया है।

उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी का छात्रों की गूंज अभियान मौजूदा शिक्षा व्यवस्था और सरकार की नाकामियों की पोल खोलता है। कोटा में लगातार हो रही छात्र आत्महत्याएं इस बात का सबूत हैं कि सिस्टम छात्रों की मानसिक स्थिति और भविष्य को लेकर गंभीर नहीं है।

कार्यक्रम में छात्रों ने महंगी कोचिंग फीस, अत्यधिक प्रतिस्पर्धा, काउंसलिंग की कमी और परीक्षा के तनाव जैसे मुद्दों को उठाया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से मांग की कि शिक्षा को व्यवसाय न बनाकर उसे सुलभ, तनावमुक्त और छात्र-केंद्रित बनाया जाए।

इस अवसर पर कांग्रेस महिला प्रदेशाध्यक्ष पर्ल चौधरी, एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष अविनाश यादव, महिला राष्ट्रीय सचिव सुनीता सहरावत, प्रदेश प्रवक्ता मनीष खटाना, जिला उपाध्यक्ष सीमा हुड्डा, हरकेश प्रधान, ब्लॉक अध्यक्ष अमित कोचर, धर्मेंद्र मिश्रा, राजीव यादव, मास्टर महेंद्र सैन, पंकज मेंहदीरता, साहिल बंसल, सतीश सांगवान, सुनील चौहान,कार्तिक गहलोत, सविता श्योरान, भोले गुज्जर, महावीर कन्हई, रमणीक वशिष्ठ, सुनीता गाबा,संजय भाटिया सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

पंकज डावर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी छात्रों के साथ खड़ी है और जब तक शिक्षा व्यवस्था में ठोस सुधार नहीं होते, तब तक यह अभियान हर वार्ड, हर जिले तक पहुंचाया जाएगा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, छात्र और अभिभावक मौजूद रहे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!