गरीब व जरूरतमंदों के लिए संजीवनी बनी आदित्य सुरजेवाला की मोबाइल अस्पताल वैन!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नरवाना के वार्ड-22/23, सैनी मोहल्ला में पहुंचा “आदित्य सुरजेवाला निःशुल्क चलता-फिरता अस्पताल वैन” कारवां!

वार्डवासियों को दी गई निःशुल्क दवाइयां व किया गया फ्री चेकअप!

गरीब व जरूरतमंदों के लिए संजीवनी बनी आदित्य वार्डवासियों ने किया विधायक आदित्य सुरजेवाला का धन्यवाद।

नरवाना, 13 जून 2026 – ‘सेवा व समर्पण’ भावना से शुरू हुई जन सेवा की पहल का कारवां कैथल विधानसभा के साथ-साथ नरवाना क्षेत्र में भी लगातार जारी है। गांव कलौदा कलां से शुरू हुए मानव सेवा का इस अभियान के तहत नरवाना विधानसभा में दो दर्जन से ज्यादा गांव व नरवाना शहर के इलाकों में शिविर आयोजित कर चुका है। विधायक आदित्य सुरजेवाला की पहल पर सेवा व समर्पण के तहत शुरू की गई “आदित्य निःशुल्क मोबाइल अस्पताल” वैन गरीब व जरूरतमंदों के लिए संजीवनी साबित हो रही है।

इससे पहले यह मोबाइल अस्पताल पहले ही गांव कलौदा कलां, दनौदा खुर्द, फरैण कलां, फरैण खुर्द, खरड़वाल, खरल, ढ़ाकल, पीपलथा, सिंसर, लौन, सच्चा खेड़ा, रसीदां, भिखेवाला, बेलरखा, गुरथली, नरवाना शहर की चमेला कॉलोनी, वार्ड 15, नई बस्ती (इस्माइलपुर रोड) सहित कई जगहों पर पहुंच चुका है, जहां हजारों लोगों को लाभ मिला है।

गतदिवस नरवाना शहर के वार्ड- 22/23, सैनी मोहल्ला में पहुंचे इस चलते-फिरते अस्पताल में ग्रामवासियों को पूरी तरह निःशुल्क चिकित्सा जांच और दवाइयां वितरित की गईं। बसंती माता मंदिर के परिसर में आयोजित आज इस ऐतिहासिक कैंप का शुभारंभ मंदिर महंत बाबा भूमानंद भारती जी द्वारा रिबन काटकर किया गया। नरवाना क्षेत्र में इस नि:शुल्क “आदित्य सुरजेवाला मोबाइल अस्पताल” वैन सेवा के संचालन व्यवस्था को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बृजेंद्र सिंह सुरजेवाला जिम्मेदारी के साथ निभा रहे हैं। वार्ड -15 में इस वैन के साथ में नरवाना जयराम हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टर डॉ. गरिमा (एमबीबीएस) और स्टाफ की टीम ने भी अपनी सेवाएं दी। इस टीम द्वारा मौके पर ही रोगियों का मैडिकल चेकअप करके दवाइयां द्वारा इलाज किया गया।

सुबह से ही नरवाना शहर के वार्ड -22/23 के बसंती माता मंदिर परिसर में आयोजित कैंप में लोगों की भारी भीड़ देखी गई। डॉक्टरों की टीम ने सैकड़ों मरीजों का ब्लड प्रेशर, शुगर, सामान्य बीमारियां और अन्य जांचें कीं तथा मौके पर ही जरूरी दवाइयां मुफ्त प्रदान कीं। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों ने इस सुविधा की खूब सराहना की।

विधायक आदित्य सुरजेवाला का धन्यवाद करते हुए सैनी समाज के प्रधान कर्मबीर सैनी (पूर्व पार्षद), प्रीतम पाल सैनी, पवन सिंह रिटायर्ड एसएचओ, जय भगवान सैनी, रमेश सैनी कैटर्स, पाली शर्मा,पवन शर्मा,बलजीत शर्मा, लाजवंती, पूनम देवी इत्यादि वार्डवासियों ने कहा कि घर के पास ही इतनी अच्छी सुविधा मिल जाए, इससे बड़ा सौभाग्य क्या हो सकता है। आज तक ऐसा विधायक और जन प्रतिनिधि नहीं मिला जिन्होंने जनता की सेवा के लिए फ्री चेकअप और निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया जा रहा है। आदित्य सुरजेवाला की यह पहल काबिलेतारीफ है। सुरजेवाला परिवार हमेशा जनता की सेवा में सदैव सबसे आगे रहा है। हम ख़ुशकिस्मत हैं कि हमें आदित्य सुरजेवाला जैसा युवा सोच का नेता मिला,जो कैथल ही नहीं बल्कि नरवाना सहित पूरे इलाके में जन सेवा की मिसाल पेश कर रहे हैं।

इस मौके पर सैनी समाज के प्रधान कर्मबीर सैनी (पूर्व पार्षद) ने बताया कि यह मोबाइल अस्पताल नरवाना हलके के हर गांव और हर वार्ड तक पहुंचेगा ताकि गरीब और जरूरतमंद लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं घर-द्वार पर मिल सकें। हमारा लक्ष्य है कि जरूरतमंदों को स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं घर के नजदीक ही मिल जाए ताकि वो अपनी स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं की सुविधा ले सकें। ग्राम वासियों व हल्कावासियों ने विधायक आदित्य सुरजेवाला की इस अनूठी पहल को सराहते हुए इसे स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांति बताया है।

आज कैंप में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य कैलाश सिंगला, कांग्रेस एस.सी. सैल जिला अध्यक्ष एवं कांग्रेस प्रत्याशी सतबीर दबलैन, कृषक समाज जिला अध्यक्ष बिंदर फरैण, पार्षद अजय सेन, डॉ. शमशेर अमरगढ़, मा. होशियार सिंह, राजू सेतिया, भीम सिंह लौन, रामफल मोर, राकेश रायका, धौला नैन, संजीव धमतान भी मौजूद रहे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!