सीपीए नॉर्थ जोन-2 सम्मेलन के पहले दिन टैगोर थियेटर में मंचित होगी संविधान की गौरव गाथा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने तैयार करवाई नाटक की विशेष स्क्रिप्ट

चंडीगढ़, 7 जून – राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) इंडिया रीजन के जोन-2 सम्मेलन के उद्घाटन सत्र के उपरांत 8 जून को चंडीगढ़ के सेक्टर-18 स्थित टैगोर थियेटर में संवैधानिक मूल्यों पर आधारित विशेष रंगमंचीय प्रस्तुति ‘संविधान के नायक’ का मंचन किया जाएगा। हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण की पहल पर इस नाटक की विशेष स्क्रिप्ट तैयार करवाई गई है। इसका उद्देश्य संविधान के आदर्शों, मूल्यों और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है।

रवि मोहन के निर्देशन में रास कला मंच के कलाकार इस नाटक की प्रस्तुति देंगे। मंचन की प्रकाश परिकल्पना संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित विशेषज्ञ द्वारा तैयार की गई है, जिससे प्रस्तुति और अधिक प्रभावशाली एवं जीवंत बनेगी।

‘संविधान के नायक’ एक विचारप्रधान रंगमंचीय प्रस्तुति है, जो भारतीय संविधान को केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि राष्ट्र की जीवित आत्मा के रूप में प्रस्तुत करती है। नाटक की शुरुआत ‘संविधान के नायक’ नामक संग्रहालय से होती है, जहां संविधान निर्माताओं की प्रतिमाएं स्थापित हैं। कथा क्रमशः वर्तमान भारत की सामाजिक वास्तविकताओं की ओर बढ़ता है।

सीपीए सम्मेलन में भाग लेने वाले विभिन्न विधान मंडलों के प्रतिनिधि इस विशेष प्रस्तुति के माध्यम से भारतीय संविधान की भावना, लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक उत्तरदायित्व के संदेश से रूबरू होंगे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!