नवीन जयहिंद के पिता स्वर्गीय धर्मप्रकाश कौशिक की 13वीं संस्कार रस्म कल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रोहतक, 6 जून 2026। हरियाणा जयहिंद सेना के प्रमुख नवीन जयहिंद के पूज्य पिता स्वर्गीय धर्मप्रकाश कौशिक का 26 मई 2026 को आकस्मिक निधन हो गया था। उनके निधन से परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों और शुभचिंतकों में गहरा शोक व्याप्त है।

परिवार की ओर से जारी जानकारी के अनुसार स्वर्गीय धर्मप्रकाश कौशिक की 13वीं संस्कार एवं हवन की रस्म कल, 7 जून 2026 को प्रातः 10:00 बजे उनके पैतृक गांव भैंसरू कलां में आयोजित की जाएगी।

इस अवसर पर सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित होकर स्वर्गीय धर्मप्रकाश कौशिक को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करेंगे। परिवार ने सभी शुभचिंतकों, परिचितों एवं समाज के लोगों से इस श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने का आग्रह किया है।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!