सेक्टर-5 थाना बना पर्यावरण जागरूकता का केंद्र
गुरुग्राम। दा पावर ऑफ ह्यूमन राइट्स फाउंडेशन के राष्ट्रीय मीडिया सचिव एवं कथावाचक पं. अमर चन्द भारद्वाज ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर सेक्टर-5 थाना परिसर, गुरुग्राम में थाना प्रभारी श्री सत्यवान की उपस्थिति में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
पं. अमर चन्द भारद्वाज ने कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति में प्रकृति को देवतुल्य माना गया है। शास्त्रों में वर्णित “पृथिव्यां पुत्रोऽहम्” का अर्थ है कि पृथ्वी हमारी माता है और हम सभी उसके पुत्र हैं। प्रत्येक मानव का परम कर्तव्य है कि वह पृथ्वी, पर्यावरण एवं वृक्षों की रक्षा करे।
पौधारोपण के समय विशेष रूप से उपस्थित रहे नगर निगम गुरुग्राम के पूर्व डिप्टी मेयर एवं वार्ड नं. 35 के पार्षद श्री परमिन्दर कटारिया ने अपने संबोधन में कहा कि मनुष्य अपने जीवनकाल में जितनी लकड़ी एवं प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग करता है, उसकी भरपाई वृक्षारोपण के माध्यम से अवश्य करनी चाहिए। उतना ही आवश्यक है।
कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी श्री सत्यवान ने दा पावर ऑफ ह्यूमन राइट्स फाउंडेशन तथा उपस्थित नागरिकों की सराहना करते हुए कहा कि “एक व्यक्ति – एक पौधा” अभियान वर्तमान समय की महती आवश्यकता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम उपरांत थाना प्रभारी महोदय ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित नागरिकों को अपने कार्यालय में आमंत्रित कर चाय-पान कराया
इस वृक्षारोपण कार्यक्रम के संयोजक दा पावर ऑफ ह्यूमन राइट्स फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष हर्ष सिंघल रहे। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव चंद्रशेखर, बालीवुड पश्चिम भारत के उपाध्यक्ष अनिल बोरबाल (अक्की कपूर ), प्रदेशाध्यक्ष के. एल सारस्वत,महेंद्रगढ़ जिले से उपाध्यक्ष विकास सेन , अंकित गर्ग , अभिषेक
वार्ड नं. 35 से जुगल रैना, रविन्दर त्यागी, एच. बी. नागपाल, ओ. पी. गांधी, पुष्कर राज शर्मा, सुरेन्द्र अम्बावता, दयानन्द कटारिया, अनिल पुरी, जितेन्द्र तिवारी, एम. पी. शर्मा एवं तेजपाल सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।








