बस स्टैंड परिसर में महिला स्टॉल की शुरुआत, गुरुग्राम में नारी शक्ति की नई उड़ान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुरुग्राम, 3 जून। हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आज गुरुग्राम में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई। गुरुग्राम बस स्टैंड परिसर में ‘शंकर की ढाणी’ गांव के शंकर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा एक विशेष स्टॉल की शुरुआत की गई है जिसका संचालन समूह की सरोज व पवित्रा द्वारा किया जाएगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करना है।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने किया उद्घाटन:

इस विशेष स्टॉल का उद्घाटन जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुमित कुमार द्वारा किया गया। उद्घाटन के दौरान उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह के स्टॉल शुरू होने से न केवल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि महिलाओं का आत्मविश्वास और उनकी आय भी बढ़ेगी।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर ग्रामीण आजीविका मिशन के तमाम स्टाफ मेंबर्स, डीपीएम नजमुस, दीप्ति ढींढसा, मिशन स्टाफ और ‘नारी शक्ति’ क्लस्टर लेवल फेडरेशन की महिला सदस्य मुख्य रूप से मौजूद रहीं। सभी सदस्यों ने इस नई शुरुआत का स्वागत करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक मील का पत्थर बताया।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!