जनता से त्याग की अपील आर्थिक प्रबंधन की कमजोरी का संकेत: कुमारी सैलजा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

“महंगाई और बेरोजगारी से जूझ रही जनता को राहत देने के बजाय सरकार कर रही कटौती और समझौते की अपील”

चंडीगढ़, 12 मई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, सीडब्ल्यूसी सदस्य एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा है कि देश की जनता लगातार बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक दबाव से जूझ रही है, लेकिन केंद्र सरकार समाधान प्रस्तुत करने के बजाय लोगों से बार-बार त्याग और समझौते की अपील कर रही है। यह स्थिति इस बात का संकेत है कि सरकार आर्थिक चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने में सफल नहीं रही है।

कुमारी सैलजा ने कहा कि कभी पेट्रोल और डीज़ल का कम उपयोग करने की सलाह दी जाती है, कभी घरेलू खर्च सीमित रखने की बात कही जाती है और कभी रोजमर्रा की आवश्यकताओं में कटौती का संदेश दिया जाता है। लगातार इस प्रकार की अपीलें यह दर्शाती हैं कि आम नागरिकों पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का दायित्व जनता को राहत देना, स्थिर आर्थिक वातावरण तैयार करना और रोजगार के अवसर बढ़ाना होता है। कांग्रेस पार्टी हमेशा आम जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी। उनका कहना है कि अब हिसाब-किताब का समय आ गया है और आने वाले दिनों में महंगाई, ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी तथा खर्चों में कटौती जैसे सख्त कदम देखने को मिल सकते हैं, जिनके लिए माहौल तैयार किया जा रहा है।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!