राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, गुरुग्राम में मनाई गई डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भाषण प्रतियोगिता व जागरूकता रैली के माध्यम से दिया समानता और सामाजिक न्याय का संदेश

गुरुग्राम, 14 अप्रैल। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) गुरुग्राम में आज डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार यादव ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य एवं मेरा युवा भारत की प्रतिनिधि ममता धवन द्वारा डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. आंबेडकर के विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं और हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर एक समतामूलक समाज के निर्माण में योगदान देना चाहिए।

इस अवसर पर उपस्थित सभी ने बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के तहत आयोजित भाषण प्रतियोगिता में विभिन्न ट्रेड के प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतिभागियों ने डॉ. आंबेडकर के जीवन, उनके संघर्ष, शिक्षा के प्रति समर्पण तथा भारतीय संविधान निर्माण में उनके अमूल्य योगदान पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर संस्थान द्वारा एक जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसमें लगभग 450 विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। रैली के माध्यम से समाज में समानता, शिक्षा के महत्व और सामाजिक न्याय का संदेश दिया गया।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!