महिला सशक्तिकरण को जन आंदोलन बनाने की पहल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

15 अप्रैल को नारी शक्ति सम्मेलन, 16 को निकलेगी नारी शक्ति पदयात्रा

9667173333 पर मिस्ड कॉल देकर दें ‘नारी शक्ति वंदन’ को समर्थन

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मुख्य सचिव ने की नारी शक्ति वंदन अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा

गुरुग्राम, 13 अप्रैल। हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘नारी शक्ति वंदन अभियान’ की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण के प्रति जनभागीदारी और जागरूकता को बढ़ावा देना है। वीसी के उपरांत गुरुग्राम के एसडीएम हितेंद्र कुमार ने बताया कि अभियान के तहत जिला में नारी शक्ति सम्मेलन तथा पदयात्रा जैसी विविध गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

15 अप्रैल को नारी शक्ति सम्मेलन, 16 को निकलेगी नारी शक्ति पदयात्रा

एसडीएम ने बताया कि जिले में 15 अप्रैल को गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में नारी शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार 16 अप्रैल को सेक्टर 14 स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज से अग्रसेन चौक तक ‘नारी शक्ति पदयात्रा’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। पदयात्रा में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं, कॉलेज की छात्राओं, एनएसएस और एनसीसी कैडेट्स की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इन आयोजनों के माध्यम से महिलाओं की सक्रिय नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित किया जाएगा। साथ ही, महिला सशक्तिकरण के विषयों पर केंद्रित सांस्कृतिक कार्यक्रम और विचार-विमर्श सत्रों के जरिए समाज को जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा।

9667173333 पर मिस्ड कॉल देकर दें ‘नारी शक्ति वंदन’ को समर्थन
एसडीएम ने बताया कि अभियान की पहुंच बढ़ाने के लिए डिजिटल माध्यमों पर #NariShaktiVandan हैशटैग के साथ सोशल मीडिया कैंपेन चलाया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से इस मुहिम में जुड़ने की अपील करते हुए एक विशेष मिस्ड कॉल अभियान की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आमजन मोबाइल नंबर 9667173333 पर मिस्ड कॉल देकर इस महिला सशक्तिकरण अभियान के प्रति अपना समर्थन दर्ज करा सकते हैं।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!