वर्ष 2015 बैच के आईएएस अधिकारी है उत्तम सिंह, विभिन्न जिलों में दे चुके हैं सेवाएं
गुरुग्राम, 13 अप्रैल। गुरुग्राम के नवनियुक्त डीसी उत्तम सिंह ने सोमवार को लघु सचिवालय में पदभार ग्रहण कर लिया। उनके आगमन पर एसडीएम हितेंद्र कुमार, सीटीएम ज्योति नागपाल और डीआरओ विजय यादव सहित अन्य अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
डीसी उत्तम सिंह वर्ष 2015 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। अपने प्रशासनिक करियर के दौरान उन्होंने लोहारू, महेंद्रगढ़ और कोसली में एसडीएम के रूप में सेवाएं दी हैं। इसके अलावा पंचकूला, हिसार, झज्जर, सिरसा और पलवल में एडीसी के पद पर कार्य कर चुके हैं। वहीं हिसार और करनाल जिलों में डीसी के रूप में उनका प्रशासनिक अनुभव रहा है।
श्री उत्तम सिंह ने श्री अजय कुमार की जगह पदभार संभाला है। अजय कुमार अब हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के उप प्रधान सचिव-II के पद पर अपनी सेवाएं देंगे।









